Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, December 5
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » 4700 बीसी और नेटफ्लिक्स की साझेदारी और करण जौहर ने पेश किए नए फ्लेवर वाले पॉपकॉर्न

    4700 बीसी और नेटफ्लिक्स की साझेदारी और करण जौहर ने पेश किए नए फ्लेवर वाले पॉपकॉर्न

    vishal rajputBy vishal rajput23/09/2024No Comments4 Mins Read
    • · 4700 बीसी और नेटफ्लिक्स ने मिलकर भारत में दो नए फ्लेवर के पॉपकॉर्न लॉन्च किए हैं।

    • · इस खास लॉन्च इवेंट की कमान बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर और कल्चरल आइकन करण जौहर ने संभाली। साथ ही, टीवी के जाने-माने चेहरे करण वाही और करणवीर बोहरा भी इस इवेंट का हिस्सा बने।

    • · यह साझेदारी पॉपकॉर्न कैटेगरी को आगे बढ़ाने के लिए की गई है, जो भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाला वेस्टर्न स्नैक है। इससे घर पर मनोरंजन का मजा और भी बढ़ जाएगा।

    फिल्म लिंक -https://www.youtube.com/watch?v=aXw1fTxcn_M

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | भारत, 23 सितंबर 2024: भारत के प्रमुख स्‍नैक ब्रांड 4700 बीसी और दुनिया की प्रमुख स्ट्रीमिंग सर्विस नेटफ्लिक्स ने मिलकर एक खास साझेदारी की है, जिससे मनोरंजन का मजा और भी बढ़ जाएगा। इस इवेंट में बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार करण जौहर और टीवी कलाकार करण वाही और करणवीर बोहरा ने हिस्सा लिया। उन्होंने दो नए फ्लेवर के पॉपकॉर्न – स्वीट एंड सॉल्टी और चीज़ एंड कैरेमल पेश किए, जो नेटफ्लिक्स के कंटेंट का आनंद लेते हुए स्‍नैकिंग का मजा दोगुना करेंगे।

    4700 बीसी और नेटफ्लिक्स ने ये पॉपकॉर्न फ्लेवर खास तौर पर उपभोक्ताओं की पसंद को ध्यान में रखकर बनाए हैं। लोग सिनेमा के साथ स्वाद का मजा लेना पसंद करते हैं, लेकिन घर पर ऐसे विकल्प नहीं थे। अब, दोनों ब्रांड्स ने मिलकर इस साझेदारी से घर पर कंटेंट देखने का अनुभव और बेहतर बनाने की कोशिश की है, ताकि हर मूड और हर शो के लिए एक खास स्वाद मिल सके।

    स्वीट एंड सॉल्टी फ्लेवर पूरी दुनिया में पसंद किया जाने वाला कैटल पॉपकॉर्न है, जिसमें मिठास और हल्के नमकीन सी सॉल्ट का बेहतरीन संतुलन है। वहीं, चीज़ एंड कैरेमल फ्लेवर में 4700 बीसी का खास चैडर चीज़ और हिमालयन सॉल्ट कैरेमल का स्वाद मिलाया गया है। ये प्रोडक्ट्स सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स, क्यू-कॉमर्स और 4700 बीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

    4700 बीसी के फाउंडर और सीईओ, चिराग गुप्ता ने इस साझेदारी पर बात करते हुए कहा, “हम समझते हैं कि पॉपकॉर्न और मनोरंजन का गहरा रिश्ता है। नेटफ्लिक्स के साथ इस साझेदारी से हमें और भी घरों तक यह पसंदीदा स्‍नैक पहुंचाने का मौका मिल रहा है और इसे कंटेंट देखने के अनुभव का अहम हिस्सा बनाने में मदद मिल रही है। यह साझेदारी स्वाभाविक है, क्योंकि दोनों ब्रांड्स अपने ग्राहकों को बेहतर मनोरंजन अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

    इस साझेदारी का मजेदार हिस्सा इसके आकर्षक विजुअल्स और एड कैंपेन से जुड़ा है। इसकी शुरुआत नेटफ्लिक्स के मशहूर ‘हूज़ वॉचिंग’ इंटरफेस से होती है, जहां तीनों करण कंटेंट देखने को लेकर बहस करते हैं और अपने-अपने पसंदीदा पॉपकॉर्न फ्लेवर मजाकिया अंदाज में बताते हैं। यह बहस तब खत्म होती है, जब करण जौहर अपनी खास स्टाइल में मिठास और नमकीन का मेल करके दिखाते हैं, यह बताने के लिए कि दोनों फ्लेवर्स का साथ कितना मजेदार हो सकता है।

    करण जौहर, जो एक फिल्मकार और कल्चरल आइकन हैं, ने कहा, “जिन्हें अच्छा सिनेमा और अच्छा खाना पसंद है, उनके लिए 4700 बीसी और नेटफ्लिक्स की यह साझेदारी एक परफेक्ट जोड़ी है। इससे यह तय हो जाता है कि जब भी आप कुछ देखने बैठेंगे, तो वह यादगार अनुभव होगा। इस साझेदारी में मनोरंजन और प्रीमियम स्‍नैक का सही तालमेल दिखता है। इसका हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी हो रही है, जहां हर पल और हर बाइट को खास बनाया गया है।”

    पूर्णिमा शर्मा, मार्केटिंग पार्टनरशिप हेड, नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपनी खुशी जताते हुए कहा, “जब लोग कंटेंट देखते हैं, तो स्‍नैकिंग करना हमेशा से उनकी पसंद रही है। 4700 बीसी का यह खास एडिशन पॉपकॉर्न, नेटफ्लिक्स के शानदार मनोरंजन का मजा और भी बढ़ा रहा है। अब लोग घर पर आराम से फिल्में और सीरीज देखते हुए स्‍नैकिंग का बेहतर अनुभव ले सकते हैं। अनोखे कंटेंट के साथ अनोखे स्‍नैक्‍स की जरूरत होती है, और यह साझेदारी बिलकुल वही कर रही है।”

    इस साझेदारी को ब्रांड पार्टनरशिप के नजरिए से एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे घर पर मनोरंजन का एक नया मानक स्थापित हो रहा है। इस कैम्पेन की थीम है “सबसे ज्यादा मजा एक साथ आता है,” जिसे कई प्लेटफॉर्म्स पर दिखाया जाएगा। दरअसल, दर्शकों को 4700 बीसी और नेटफ्लिक्स के इस शानदार मेल का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने बेंगलुरू में टोयोटा एक्सपेरिएंशल म्यूजियम (टेम) का अनावरण किया

    27/11/2025

    किआ इंडिया ने लॉन्‍च की ‘ड्राइव ग्रीन’ पहल, पर्यावरण के अनुकूल भविष्‍य के लिए अपनी प्रतिबद्धता मजबूत की

    27/11/2025

    मसाई ने विश्‍लेषण आई हब फाउंडेशन आईआईटी पटना के साथ मिलकर एआई और एमएल ट्रेनिंग को क्षेत्रीय भारत तक पहुंचाया

    26/11/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2025 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.