Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » 5 वें मिसेज इंडिया ग्लोब और छटे मिस्टर एंड मिस इंडिया ग्लोब 2019 का पोस्टर लांच

    5 वें मिसेज इंडिया ग्लोब और छटे मिस्टर एंड मिस इंडिया ग्लोब 2019 का पोस्टर लांच

    Ajay vermaBy Ajay verma05/04/2019No Comments4 Mins Read
    TODAY EXPRESS NEWS : दुनिया भर में चर्चा में रहने वाले ५वें मिसेज इंडिया ग्लोब और छटे मिस्टर एंड मिस इंडिया ग्लोब २०१९ के लिए नयी दिल्ली में इन दोनों इवेंट्स के पोस्टर्स लांच किये गए. दुनिया के सुंदर देशों में गिने जाने वाले देश ट्युनिसिया के राजदूत माननीय नेजिमुद्दीन लखाल और उप राजदूत जामेल बोजदारिया, बिग बॉस के साथ रोडीज के विजेता रह चुके आशुतोष कौशिक, द सोशल सर्किल की प्रेसिडेंट सुषमा पारचा और मेग्नेट की पार्टनर शरद अरोरा द्वारा ये पोस्टर्स नयी दिल्ली के महादेव रोड स्थित फिल्म्स डिविजन ऑडिटोरियम में लांच किये गए. इसके बाद देश भर के शहरों में जून तक इसमें भाग लेने वाले प्रतियोगियों के ऑडिशंस किये जायेंगे. पोस्टर लांच के अवसर पर इवेंट्स के एवी प्रोमो भी प्रेस को दिखाए गए. इस अवसर पर सुमित मिश्र द्वारा निर्देशित फिल्म अमृता एंड आई का प्रदर्शन भी किया गया.मिसेज इंडिया ग्लोब और मिस्टर एंड मिस इंडिया ग्लोब मुख्य रूप से मेग्नेट प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित किया जाता है लेकिन गौरतलब है कि इस बार इस इवेंट को और अधिक लोकप्रिय और सफल बनाने के लिए मेग्नेट ने देश के लोकप्रिय फिल्म फेस्टिवल दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के साथ सहयोग के लिए हाथ मिलाया है .

    दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल द सोशल सर्कल द्वारा आयोजित किया जाता है जो भारत सरकार द्वारा पंजीकृत है और दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सूचना और प्रसारण  मंत्रालय दवरा स्वीकृत फिल्म समारोह है जबकि मेग्नेट २०१२ से इवेंट की दुनिया में एक जाना माना नाम है. दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल इस समय करीब १२ देशों के साथ भारतीय सिनेमा के विकास के काम कर रहा है और इस साल १ दिसम्बर से ६ दिसम्बर तक आयोजित किया जायेगा . मिसेज इंडिया ग्लोब २०१५ से हर साल आयोजित हो रहा है और और मिस्टर एंड मिस इंडिया ग्लोब २०१४ से आयोजित किया जा रहा है जिसके फिनाले जुलाई और सितम्बर में किये जायेंगे .

    इस अवसर पर ट्युनिसिया के राजदूत नेजिमुद्दीन लखाल ने कहा, ‘ में दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का गवाह रहा हूँ.  ट्युनिसिया फेस्टिवल का मुख्य पार्टनर रहा है तो मिसेज इंडिया ग्लोब और मिस्टर एंड मिस इंडिया ग्लोब जैसे लोकप्रिय फैशन इवेंट का पोस्टर लांच करते हुए मुझे खुश हो रही है . ऐसे इवेंट्स से युवाओं को अपनी प्रतिभा और अभिनय छमता दिखाने का मौका देते हैं ‘.. आशुतोष इस मौके पर खासे खुश दिखे. उन्होंने कहा, मैं खुद ऐसे मंचो पर संघर्ष करके आगे आया हूँ. ये उम्दा इवेंट है मुझे उम्मीद है ये विदेशों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करेगा’. मेगेंट के प्रेसिडेंट संजीव कुमार ने कहा,‘ मिसेज इंडिया ग्लोब और मिस्टर एंड मिस इंडिया ग्लोब विवाहित महिलाओं और युवाओं को एक साथ आगे लाने का प्रयास है. दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल इस इवेंट में हमारा सहयोगी है. फैशन और मॉडलिंग सिनेमा के ही पार्ट हैं . उम्मीद है हमारा ये गठजोड़ सफल रहेगा ..  .

    दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के अध्यक्ष रामकिशोर पारचा ने इस मौके पर कहा, ये अनूठा इवेंट है और हम ऐसे लोगो और इवेंट्स को सहयोग करने का काम करते रहे हैं ताकि नए लोगों को अपनी छमता दिखाने का मौका मिले. हम कोशिश करेंगे कि मिसेज इंडिया ग्लोब और मिस्टर एंड मिस इंडिया ग्लोब से चुने गए लोगों को दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल द्वारा बनाई जाने वाली फिल्म्स,शोज और माध्यमों के जरिये उन्हें सहयोग किया जा सके.

    पांचवे मिसेज इंडिया ग्लोब और छठे मिस्टर एंड मिस इंडिया ग्लोब के २०१९ के लिए होने वाले ऑडिशंस के लिए चुने गए शहरों और तारीखों की घोषणा भी जल्दी ही की जाएगी .

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    रामायणी सम्मान 2026: BHU में 28 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

    08/08/2026

    ‘रामायण’ का ट्रेलर लॉन्च दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाई फिल्म को लेकर उत्सुकता

    30/07/2026

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ‘युगानुकूल मातृत्व’ विषय पर करेंगे संबोधन,

    24/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.