Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » 5 पेड़ लगाना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है- विपुल गोयल

    5 पेड़ लगाना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है- विपुल गोयल

    Ajay vermaBy Ajay verma05/06/2019No Comments4 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फरीदाबाद के सेक्टर 17 स्थित मॉडर्न स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, पर्यावरण को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए हरियाणा स्टेट पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में 50 हज़ार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित गया है जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने फीता काट कर एवं वृक्षारोपण कर के किया…इस मौके पर जीवों के भोजन चक्र में प्रमुख स्थान रखने वाले पक्षियों को बचाने के लिए उनके संरक्षण का भी संदेश दिया गया, मंत्री विपुल गोयल ने पक्षियों के पानी और अनाज के लिए घरों में टांगने वाले बर्तन भी लोगों को बंटे, पर्यावरण संरक्षण के लिए देश में किए जा रहे प्रयासों एवं नए अविष्कारों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसका मंत्री विपुल गोयल ने अवलोकन कर सराहना की…मॉडर्न स्कूल के सभागार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद्र शर्मा, एनआईटी के विधायक नागेंद्र भड़ाना ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया…कार्यक्रम के आरंभ में नन्हीं बच्ची प्रियंका ने पर्यावरण संरक्षण पर गीत गा कर सबका दिल जीत लिया…थिएटर के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर सभी को पर्यावरण सहेजने के महत्व को बाखूबी समझाया, पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि केवल पौधे लगाना भर हमारी ज़िम्मेदारी नहीं है बल्कि उन्हें सहेजना और उनकी निगरानी भी हमारा ही कर्तव्य है..विपुल गोयल ने कहा कि सरकार अपनी ओर से हर संभव कोशिश कर रही है लेकिन आज आवष्यक्ता है कि हम भी अपनी नैतिक ज़िम्मेदारी को समझें और इसमें पूरी-पूरी अपनी भागीदारी निभाएं…

    केवल सरकार के ऊपर डाल कर इस मुहिम से किनारा नहीं करना चाहिए नहीं तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी…। गोयल ने कहा कि पर्यावरण में बढ़ रहे प्रदूषण का नतीजा है कि आज कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ गया है…उन्होंने कहा कि आज शहरों में पक्षियों का रहवास खत्म हो रहा है अगर हमारे भोजन चक्र से एक भी जीव हटा तो प्रकृति का संतुलन बिड़ जाएगा…जैसे मॉरिशस में पाया जाने वाला पक्षी डोडो 17वीं शताब्दी के अंत में विलुप्त हो गया था और भारत से चीता 70 के दशक के बाद से पूरी तरह समाप्त हो गया इसी तरह स्नो लैपर्ड, बंगाल टाइगर जैसे जीवों पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं अगर ये जीव धरती से खत्म हुए तो भोजन चक्र बिगड़ सकता है जिसके गंभीर परिणाम होंगे…उन्होंने कहा कि पक्षियों के संरक्षण की आज बहुत ज्यादा ज़रूरत है उनको बचाने के लिए खास तौर पर उनके दाना पानी के लिए 2 हज़ार से ज्यादा पॉट वितरित करने का लक्ष्य रखा है…

    विपुल गोयल ने सभागार में मौजूद प्रतिष्ठित जनों से आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आप सभी आगे आएं और ब्रांड अंबेस्डर की भूमिका निभाएं। गोयल ने पेड़ों के महत्व को समझाते हुए बताया कि एक विकसित पेड़ एक साल में 22.7 किलोग्राम यानी करीब 50 पॉण्ड कॉर्बन सोखता है। और इतना कॉर्बन हम केवल 41,500 किलोमीटर तक एक कार चला कर वातावरण में छोड़ देते हैं….और यही पेड़ हर वर्ष करीब 2,721 किलो ऑक्सीजन वातावरण को देता है…जो दो इंसानों के लिए पर्याप्त है। लिहाजा आज और अभी से शपथ लें कि हर किसी को 5-5 पेड़ ना सिर्फ लगाना है बल्कि उनके बड़े होने तक उसकी देख-रेख भी करनी है…।

    कार्यक्रम में एक छात्रा ने लाइव पेंटिग बना कर पर्यावरण में पेड़ों के महत्व को बाखूबी समझाया जिसकी मंत्री विपुल गोयल ने सराहना की और मंच पर बुला कर प्रोत्साहित किया…     इस मौके पर बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद्र शर्मा, एनआईटी के विधायक नागेंद्र भड़ाना, निगम पार्षद छत्रपाल, निगम पार्षद नरेश नंबरदार, जिला परिषद सुरजीत अधाना, बीजेपी कोषाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, बीजेपी के ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, रीतेंद्र चौधरी बीजेपी युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष, मार्केट कमेटी के चेयरमैन मुकेश शास्त्री, पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मेंबर सतीश सिंगला, भाजपा उपाध्यक्ष वजीर सिंह डागर, वासुदेव आरोड़ा व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, बीआर भाटिया, मि. सरना जी, बीजेपी नेता राजकुमार राज, खादी बोर्ड के सदस्य विजय शर्मा, महेश बांगा, प्रमोद गुप्ता, अजय गुप्ता जी पूर्व सीएम के सुपुत्र, पार्षद सोम मलहोत्रा, स्कूल यूनियन के जनरल सेक्रेट्री सुरेश जी, सुशील जैन चेयरमैन मॉडल स्कूल, अनीता शर्मा भाजपा महिला मोर्चा, अनीता पाराशर, प्रियंका गर्ग, विष्णू गुप्ता, उद्योगपति राजीव चावला, नवदीप चावला उद्योगपति, मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन अध्यक्ष अजय जुनेजा, रिषी अग्रवाल, आरएल गांधी, प्रवीण चौधरी मंडल अध्यक्ष, बीआर भाटिया, विष्णु गुप्ता, लटकन तेवतिया, राजेश नागर, महेश बांगा, के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं, स्कूली बच्चे कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.