Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 25
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » 59% भारतीय छात्र परीक्षा की तैयारियों के लिए एडटेक एप्स पर निर्भर हैं: ब्रेनली सर्वे

    59% भारतीय छात्र परीक्षा की तैयारियों के लिए एडटेक एप्स पर निर्भर हैं: ब्रेनली सर्वे

    Ajay vermaBy Ajay verma21/02/2021No Comments3 Mins Read
    Brainly logo

    Today Express News | Ajay Verma | जैसे-जैसे परीक्षाएँ नज़दीक आ रही हैं, लगभग 58.9% भारतीय छात्र अपनी तैयारी के लिए एडटेक प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे हैं, ब्रेनली सर्वे का नया सर्वेक्षण यह दावा करता है। सर्वेक्षण देश के सभी हिस्सों से 9,029 उत्तरदाताओं के सैम्पल साइज पर आधारित है और वर्तमान परिस्थितियों की तस्वीर पेश करता है।

    पूरे देश में स्टूडेंट्स परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे हैं और उसके लिटमस टेस्ट के रूप में वे सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं। सर्वेक्षण के उत्तरदाताओं में से 23% ने दावा किया कि वे अपने साथियों से मदद ले रहे हैं, जबकि 17.5% और 15.2% क्रमशः ट्यूटर्स (कोचिंग विशेषज्ञों सहित) और माता-पिता की मदद ले रहे हैं। 10.9% ने दावा किया कि वे अपने प्रश्नों को हल करने के लिए एडटेक प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर रहे थे, जबकि 33.3% उत्तरदाता सभी उपलब्ध विकल्पों का इस्तेमाल कर रहे हैं। एडटेक प्लेटफार्मों पर वे कितना निर्भर थे, इस बारे में पूछे जाने पर, 58.9% छात्रों ने कहा कि वे निर्भर थे – उनमें से 20.2% उच्च निर्भरता का दावा करते थे।

    सर्वे निष्कर्षों पर बात करते हुए ब्रेनली में सीपीओ राजेश ब्यासनी ने कहा, “हमारे सर्वेक्षण ने एक बार फिर से यह साबित किया कि एडटेक प्लेटफॉर्म पर छात्र रोज ही पढ़ाई के लिए जुड़ रहे हैं। छात्रों का एक बड़ा तबका एडटेक प्लेटफार्मों की भूमिका की न केवल सराहना करता है, बल्कि यह भी मानता है कि वे अब उनकी शैक्षणिक प्रगति का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं। हमारा मानना है कि निकट भविष्य में नियमित कक्षाओं के साथ इस तरह के प्लेटफार्मों के संगम को देखना दिलचस्प होगा।”

    ब्रेनली दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म है। इसमें 350 मिलियन से अधिक छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का एक समुदाय है, जो कोलैबोरेटिव लर्निंग हासिल कर रहे हैं। प्लेटफ़ॉर्म पर भारत के कुल 55 मिलियन से ज्यादा यूजर हैं और इसके यूजर बेस का एक बड़ा हिस्सा यू.एस., रूस, इंडोनेशिया, ब्राजील और पोलैंड में भी है।

    ब्रेनली के बारे में-

    ब्रेनली दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म है जहाँ छात्र और अभिभावक सवाल करने से लेकर समझने तक जाते हैं। Brainly.com, और उसके ग्रुप की दुनियाभर की वेबसाइट्स और ऐप्स में छात्र अपने साथियों और विशेषज्ञों के साथ होमवर्क करने और अपने प्रश्नों को हल करने के लिए सहायता प्राप्त करने और एक-दूसरे को मदद देने के लिए कनेक्ट करते हैं। स्वतंत्र रूप से सवाल पूछने और दूसरों की मदद करने से आत्मविश्वास हासिल करने का अनूठा अवसर मिलता है। छात्रों को सहयोगी समुदाय सीखने के लिए प्रेरित करता है और हर महीने वैश्विक स्तर पर 350 मिलियन से अधिक यूजर इस पर आ रहे हैं। पूरे भारत में 55 मिलियन से अधिक यूजर हैं। क्राकोव, पोलैंड में स्थित न्यूयॉर्क शहर में अमेरिकी मुख्यालय के साथ ब्रेनली वर्तमान में 35 देशों के यूजर्स द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। ब्रेनली को नैस्पर्स, पॉइंट नाइन कैपिटल, जनरल कैटेलिस्ट, रूना कैपिटल, लर्न कैपिटल और मांतारे द्वारा समर्थित है। Https://brainly.in पर ब्रेनली इंडिया के बारे में अधिक जानें।

    Brainley survey Brainly logo Brainly.com EdTech apps exam preparation Indian students TECH
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    सैमसंग बीस्‍पोक एआई एयर कंडीशनर्स के साथ मानसून की उमस और गर्मी को दें मात

    13/07/2026

    स्मार्ट कूलिंग, स्मार्ट गर्मियाँ, कूल बचत: सैमसंग के बीस्पोक एआई एसी करते हैं यह काम

    01/04/2026

    सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स लगातार 20वें साल बना दुनिया का नंबर-1 टीवी ब्रांड

    10/03/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.