Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 14
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » :80 फीट गहरे कुए में गिरा दो साल का मासूम, आतम खान ने बचाई उतरकर जान।

    :80 फीट गहरे कुए में गिरा दो साल का मासूम, आतम खान ने बचाई उतरकर जान।

    Ajay vermaBy Ajay verma21/06/2018No Comments2 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS (बिलाल अहमद) मेवात :   फिरोजपुर झिरका  बृहस्पतिवार की शाम शहर के एक 400 साल पुराने करीब 80 फीट गहरे कुए में दो साल का मासूम जा गिरा। कुए में गिरने से मासूम की जान आफत में आ गई। गनीमत रही कि कुआ सूखा हुआ था। बच्चे के कुए में गिरते ही अफरा तफरी मच गई। लोग मदद के लिए शोर मचाने लगे तभी मासूम पर्व जैन के लिए फरिश्ता बनकर आया आतम खान अपनी जान जोखिम में डालकर कुए में उतर गया और बच्चे को रस्सी के सहारे सकुशल सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना के बाद यहां एक कहावत चरितार्थ होती नजर आई कि जाको राखे साइंया मार सके न कोई। मतलब बच्चे के शरीर पर एक भी चोट के निशान नहीं थे। उधर मौत के कुए से बच्चे के सकुशल बाहर निकलने के चलते मासूम के मां-बाप की खुशी का ठिकाना नहीं है। पूरा परिवार आतम खान की बहादुरी और उसके बच्चे को बचाने में मदद करने के लिए उसका अहसान नहीं उतार पा रहा है। इसके अलावा भी क्षेत्र के लोगों ने आतम खान की बहादुरी की प्रशंसा की है। जानकारी के अनुसार विपिन जैन का दो साल का मासूम पर्व जैन अपनी दादी के साथ खेल रहा था। इसी बीच अचानक बच्चा कुए में जा गिरा। जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। तभी आतम खान मदद के लिए कुए में उतरा और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को कुए से बाहर निकाल लिया। आतम खान ने बताया कि कुए में हल्की मात्रा में जहरीली गैस मौजूद थी। वो खुद मुंह पर कपड़ा बांधकर उतरे थे लेकिन उसे ताज्जुब है कि बच्चा कुए में जीवित रहा और उसे जरा भी चोट नहीं आई। बता दें कि चार दिन पहले गांव मनियाबास में दो युवकों की कुए में नहाते समय जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई थी। लेकिन आतम खान ने अपनी जान जोखिम में डाल मासूम बच्चे को बचाकर इंसानियत को जीवित रखने का काम किया है। उनके इसके अथक प्रयास कि इलाके में भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है।


    CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    प्रतियोगिताओं में भाग लेने से और निखरती है बच्चों की प्रतिभा : अतिरिक्त उपायुक्त डा. सुभिता ढाका

    16/11/2021

    पिनगवां वार्ड नंबर 13 से जिला परिषद के भावी उम्मीदवार अजीज अहमद एडवोकेट झिमरावट ने ठोकी ताल

    26/09/2020

    मेवात विकास प्राधिकरण द्वारा शुरु की गई अनेको योजनाएं – उपायुक्त धीरेन्द्र खडग़टा

    27/08/2020
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.