Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » 99acres.com का ‘इनसाइट्स’ संपत्ति के मामले में सही फैसले लेने में कर रहा है उपभोक्‍ताओं की मदद

    99acres.com का ‘इनसाइट्स’ संपत्ति के मामले में सही फैसले लेने में कर रहा है उपभोक्‍ताओं की मदद

    vishal rajputBy vishal rajput11/05/2023No Comments3 Mins Read

    · ‘इनसाइट्स’ लोकेलिटीज को समझने, कीमतों के रुझान और ट्रांजैक्‍शन की कीमतें देखने, सोसायटी के निवासियों की समीक्षाएं पढ़ने, आदि में उपभोक्‍ताओं की मदद करता है

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट मोक्ष वर्मा । नई दिल्‍ली, 11 मई 2023: प्रॉपर्टी पोर्टल 99acres.com ने एक अनूठा फीचर ‘इनसाइट्स’ लॉन्‍च किया है, जोकि संपत्ति के सम्‍बंध में सही फैसला लेने में ग्राहकों की मदद करेगा। रियल एस्‍टेट का यह अभिनव इंटेलिजेंस सॉल्‍यूशन उपभोक्‍ताओं की घर को खोजने और शोध करने की प्रक्रिया सरल बनाने में मदद करता है और लोकेलिटीज, कीमतों, रहने वालों की समीक्षाओं, आदि पर पूरी समझ देता है।

    एक संपत्ति खरीदना, बेचना या किराये पर देना चाहने वाले लोगों को विभिन्‍न चुनौतियों से गुजरना पड़ता है। यह प्रक्रिया समय खाती है, इसमें व्‍यापक शोध होता है और भरोसेमंद जानकारी के अभाव की बड़ी समस्‍या होती है। ‘इनसाइट्स’ एक संपूर्ण समाधान है, जो उपभोक्‍ताओं को भारत की लोकेलिटीज और हाउसिंग सोसायटीज का पूरा विवरण देता है, ताकि वे पूरी समझदारी से फैसला कर सकें।

    ‘इनसाइट्स’ ने संपत्ति से सम्‍बंधित जरूरतों में लाखों उपभोक्‍ताओं की मदद की है। इसके पास तीन लाख से ज्‍यादा रेसिडेन्‍ट रिव्‍यूज हैं और हर महीने 20000 रिव्‍यूज जुड़ रहे हैं। रेटिंग और रिव्‍यूज निवासियों द्वारा 9600 लोकेलिटीज और 4600 सोसायटीज की प्रामाणिक और पक्षपात-रहित समीक्षाएं देते हैं और फायदों तथा नुकसानों पर रोशनी डालते हैं। यह लोकेलिटीज या सोसायटी के बारे में वे गहन जानकारियाँ होती हैं, जिन तक उपभोक्‍ता वहाँ रहे बिना नहीं पहुँच सकते।

    प्राइज ट्रेंड्ज़ बाजार की मौजूदा कीमत दिखाते हैं और लोकेलिटी/सोसायटी की कीमतों के बढ़ने या घटने की जानकारी भी देते हैं। इसके अलावा, प्रॉपर्टी ट्रांजैक्‍शन प्राइजेस के माध्‍यम से उपभोक्‍ता रजिस्‍ट्री रिकॉर्ड्स के अनुसार ट्रांजैक्‍शन के नए डेटा के बारे में जानकारी ले सकते हैं और संभवत: सबसे बढ़िया सौदा कर सकते हैं।

    लोकेलिटी इनसाइट्स सुरक्षा, सुविधा, आगामी विकास और अस्‍पतालों, मेट्रो, मॉल्‍स, आदि से कनेक्टिविटी जैसे मापदण्‍डों पर मोहल्‍लों और सोसायटीज का पूरा परिदृश्‍य प्रदान करती हैं और गहरी समझ बनाने में उपभोक्‍ताओं की सहायता करती हैं।

    इसके बारे में इंफोएज के सीएमओ सुमीत सिंह ने कहा, “हम संपत्ति के मामले में सही फैसला करने में उपभोक्‍ताओं की मदद करने और उनकी जरूरतों को असरदार तरीके से पूरा करने का प्रयास करते हैं। हमने उपभोक्‍ताओं को सटीक और पारदर्शी जानकारी देने के लिये ‘इनसाइट्स’ लॉन्‍च किया है और घर को खोजने तथा शोध करने की उनकी प्रक्रिया बदली है। हमें अब तक ‘इनसाइट्स’ के लिये सकारात्‍मक प्रतिक्रिया मिली है और हमें विश्‍वास है कि हम इस अभिनव समाधान से उपभोक्‍ताओं और ग्राहकों को बेहतर सेवा दे सकेंगे।”

    99acres.com ने हाल ही में ‘इनसाइट्स’ पर केन्द्रित #HarKoiExpert कैम्‍पेन शुरू किया था। यह ब्राण्‍ड पूरे साल रियल एस्‍टेट इंटेलिजेंस की पेशकश के लिये फिल्‍मों की एक श्रृंखला भी पेश करना चाहता है।

    इस टूल को यहाँ देखा जा सकता है: https://www.99acres.com/real-estate-insights-irffid

    99acres.com के विषय में:

    2005 में लॉन्‍च हुआ, 99acres.com संपत्ति के मामले में सही फैसला लेने में आपकी मदद करता है। यह एक ऑनलाइन प्रॉपर्टी पोर्टल है, जहाँ खरीदार, आसामी, संपत्ति के मालिक और ब्रोकर/दलाल रियल एस्‍टेट के बारे में प्रभावी और किफायती ढंग से जानकारी का आदान-प्रदान कर सकते हैं। 99acres.com पर संपत्ति का मुफ्त में विज्ञापन हो सकता है, संपत्ति को खोजा जा सकता है, संपत्ति की विभिन्‍न सूचियों को खंगाला जा सकता है, लोकेलिटीज देखे जा सकते हैं और संपत्ति के मूल्‍य, रहने वालों की समीक्षाओं, मोहल्‍ले की जानकारियों, आदि पर ताजा जानकारी के साथ संपत्ति का शोध किया जा सकता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    रामायणी सम्मान 2026: BHU में 28 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

    08/08/2026

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ‘युगानुकूल मातृत्व’ विषय पर करेंगे संबोधन,

    24/07/2026

    किआ इंडिया को ऑटोमोटिव 2026 में ‘इंडिया’ज़ बेस्ट वर्कप्लेसेस के रूप में पहचान मिली

    13/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.