Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, April 22
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » पंचकूला : हरियाणा के राज्यपाल प्रो0 कप्तान सिंह सोलंकी ने अलंकरण समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक प्रदान किए

पंचकूला : हरियाणा के राज्यपाल प्रो0 कप्तान सिंह सोलंकी ने अलंकरण समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक प्रदान किए

Ajay vermaBy Ajay verma28/07/2018No Comments4 Mins Read
TODAY EXPRESS NEWS : पंचकूला -27 जुलाई – हरियाणा के राज्यपाल प्रो0 कप्तान सिंह सोलंकी ने राजभवन में आयोजित अलंकरण समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक प्रदान किए। उन्होंनेे 96 पुलिस अधिकारियाे व कर्मचारियाे को वर्ष 2014 से 2017 तक की सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया। इनमें 2 अधिकारियों को वीरता पदक, 8 को विशिष्ट सेवाओं के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक और 86 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर राज्यपाल ने अपने संबोधन में हरियाणा पुलिस के साहस व धैर्य की प्रशंसा की और पुलिसकर्मियों को जनता के दिलों को जीतने हेतू अत्यंत जिम्मेदारी के साथ दोस्ताना तरीके से अपना कर्तव्य निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम देशभक्ति व जनसेवा है। यह बात केवल औपचारिकता भर नहीं है, बल्कि व्यवहार मेें लाने की चीज है। पुलिस में रूतबा जमाने के लिए नहीं बल्कि सेवाभाव से कार्य करने आते हैं। सेवा का भाव जितना आएगा उतने ही सच्चे इंसान बनेंगे। पुलिस को देखकर व्यक्ति के मन में यह भाव आना चाहिए कि मैं सुरक्षित हूं।

हरियाणा पुलिस के अदम्य साहस कि प्रशंसा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह संतोष का विषय है कि राज्य पुलिस सभी क्षेत्रों में जिम्मेदारी के साथ अपना कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को उत्साहित करते हैं बल्कि अन्य पुलिसकर्मियों को उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे अपने हाथों से राष्ट्र की सेवा करने वाले बहादुर एवं कर्तव्यनिष्ठ वीरों को सम्मानित कर रहे हैं।

इस अवसर पर हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, गृह सचिव एस0एस0 प्रसाद, पुलिस महानिदेशक बी0एस0 संधू, डीजीपी मुख्यालय, श्री के0के0 मिश्रा, एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) मोहम्मद अकील, एडीजीपी ऑपरेशंस, श्री ए0 एस0 चावला, राज्यपाल के सचिव डाॅ0 अमित कुमार अग्रवाल के अलावा पुलिस और प्रशासनिक विभाग के अन्य अधिकारी व पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।

राज्यपाल ने पुलिस महानिरीक्षक गुप्तचर विभाग अनिल कुमार राव तथा उप-पुलिस महानिरीक्षक सतेन्द्र कुमार गुप्ता को पुलिस में बहादुरी सेवाओं के लिये वीरता पदक से सम्मानित किया। पुलिस महानिदेशक श्री शील मधुर (सेवानिवृत), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री पी0 के अग्रवाल, सुधीर चैधरी, डा0 आर0 सी0 मिश्रा, शत्रुजीत सिंह कपूर, ओ0पी0 सिंह, अजय सिंघल तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सेवानिवृत) राजबीर सिंह देशवाल (सेवानिवृत) को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार पुलिस महानिदेशक श्री के0पी0 सिंह, बी0 के0 सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार मित्तल, पुलिस महानिरीक्षक चारू बाली, सुभाष यादव, डाॅ0 एम0 रवि किरण, संजय कुमार तथा राजिन्द्र कुमार, उप-पुलिस महानिरीक्षक शिबास कविराज, वाई0 पूरण कुमार, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, ओम प्रकाश, कीर्तपाल सिंह, कुलदीप सिंह, राजेश कुमार दुग्गल, सुरेन्द्र पाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह (सेवानिवृत), रमेश पाल (सेवानिवृत),उप- पुलिस अधीक्षक मोहिन्द्र पाल (सेवानिवृत), अनूप सिंह (सेवानिवृत), दलबीर सिंह (सेवानिवृत), विरेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह (सेवानिवृत), दलीप कुमार (सेवानिवृत), उदय राज सिंह तनवर, धर्मवीर, सुरेश चन्द, शकुन्तला देवी, हिशम सिहं तथा अजय कुमार को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त निरीक्षक श्री रामबीर सिंह (सेवानिवृत), लाल सिंह (सेवानिवृत), कमल सिंह (सेवानिवृत), ज्योती शील (सेवानिवृत), अनूप सिंह (सेवानिवृत), राजरूप सिंह (सेवानिवृत), अमर सिंह (सेवानिवृत), वतन सिंह, राजपाल सिंह, विजयपाल, अजाद सिंह, अश्वनी कुमार, मलकीयत सिंह, सत्यबीर सिंह, सतपाल, उमेद सिंह, बलराज सिंह, सुरेन्द्र सिंह, ओ0 आर0 पी0 निरीक्षक विरेन्द्र सिंह तथा ओ0 आर0 पी0 निरीक्षक इद्रपाल सिंह को भी इनकी सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मनित होने वालों में उप-निरीक्षक श्री देवेन्द्र सिंह, रामकरण, सुशील कुमार, राजीव मोहन, सुल्तान सिंह, हरबिलास सिंह, सिकन्द्र लाल, बलदेव कृष्ण, रमेश चन्द, विनोद कुमार, हरिराम, गुरविन्द्र सिंह, रणजीत सिंह, किरपाल सिंह ओ0 आर0 पी0, उप-निरीक्षक जगबीर सिंह ओ0 आर0 पी0, उप-निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तथा ओ0 आर0 पी0 उप-निरीक्षक सतपाल सिंह भी शामिल हैं। इस अवसर पर सहायक उप-निरीक्षक श्री मनोज कुमार, राम कुमार, देवी लाल, जसबीर सिंह, शमशेर सिंह, मोहन सिंह, इन्द्रदीप सिंह, महिला सहायक उप-निरीक्षक सीमा गुप्ता, जनक कुमारी, सुखजिन्द्र पाल कौर, ई0 ए0 एस0 आई0 सुरेश चन्द, गुरमीत सिंह, कुलबीर सिंह, प्रदीप कुमार, सुरेन्द्र सिंह, भगीरथ, रविन्द्र कुमार, भगवान दास, राजबीर सिंह तथा नरेश कुमार को भी उनकी सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक से अलंकृत किया गया।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार का निर्णायक कदम : रेणु भाटिया

12/04/2026

हरियाणा में 1 अप्रैल से 15 मई तक रबी खरीद के लिए मंडियों में व्यवस्था चाक चौबंद : राजेश नगर

31/03/2026

विकास परक निर्णयों के साथ सुनियोजित शहरी विकास सरकार की प्राथमिकता विपुल गोयल

24/02/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.