Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में डिस्ट्रिक्ट आर्चरी प्रतियोगिता का आयोजन २३ से

    विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में डिस्ट्रिक्ट आर्चरी प्रतियोगिता का आयोजन २३ से

    Ajay vermaBy Ajay verma22/08/2018Updated:22/08/2018No Comments2 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में चार दिवसीय ६४वीं एसजीएफआई डिस्ट्रिक्ट आर्चरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। उक्त जानकारी देते हुए स्कूल के डॉयरेक्टर दीपक यादव ने कहा कि जिला शिक्षा विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा संचालित इस चार दिवसीय ६४वीं एसजीएफआई डिस्ट्रिक्ट आर्चरी प्रतियोगिता  का आयोजन २३ अगस्त से २६ अगस्त स्कूल के परांगण में होगा जिसका उद्घाटन श्री अमन यादव, एसीपी तिगांव करेंगे। प्रतियोगिता में ब्यॉज एवं गल्र्स दोनों श्रेणी में इवेंट होंगे। इसमें अंडर-14 आयुवर्ग, अंडर-17 आयुवर्ग और अंडर-19 आयुवर्ग में बॉयज व गल्र्स कैटिगरी के रिकर्व राउंड व इंडियन राउंड खेले जाएंगे।  प्रतियोगिता में होने वाले इवेंट सुबह 9:00 बजे से शाम ३:30 तक चलेंगे। इस दौरान बच्चों के अभिभावकों के लिए भी वहां उपस्थित रहने के विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि वे अपने बच्चों का हौंसला बढ़ा सकें।

    दीपक यादव ने बताया कि प्रतियोगिता को संचालित करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा आर्चरी कोच नीरज वशिष्ठ को जिम्मेदारी दी गई है। २३ अगस्त को प्रतियोगिता के शुभारंभ के बाद मुख्य रूप से गल्र्स के लिए अर्चरी इवेंट होंगे जिसमें जिले के स्कूलों से १५० से अधिक गल्र्स हिस्सा लेंगी और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करेंगी। प्रतियोगिता का सुपरविजन अस्सिटेंट एजुकेशन ऑफिसर स्पोटर्स बुद्धिराम धनखड़ करेंगे वहीं गेम कनवेनर के रूप में आर्चरी कोच नीरज वशिष्ठ, धर्मजीत बीपीई दयालपुर एवं गीता चौहान बीपीई मेवला महाराजपुर को नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में अनेक प्रकार की राज्य और जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं कराई जा चुकी हैं। स्कूल द्वारा ८वें सीबीएसई क्लस्टर गेमों का भी सफल आयोजन किया जा चुका है। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल को जिला स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता को होस्ट करने का दूसरी बार अवसर मिला है। दीपक यादव ने कहा कि हम पहले भी डिस्ट्रिक्ट लेवल आर्चरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन कर चुके हैं और इस बार भी यह आयोजन सफल रहेगा।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.