इनेलो बल्लभगढ़ उपाध्यक्ष चौधरी तेज सिंह लांबा के साथ काफी कार्यकर्ताओं ने इनेलो छोड़ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।

0
747

TODAY EXPRESS NEWS : बल्लभगढ़ 30 अगस्त आज भूदत्त कॉलोनी में आयोजित जनसभा में इनेलो बल्लभगढ़ उपाध्यक्ष चौधरी तेज सिंह लांबा के साथ काफी कार्यकर्ताओं ने इनेलो छोड़ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। इनेलो कार्यकर्ताओं ने जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष साधना सिंह व कांग्रेस नेता अजय राठौर के समक्ष कांग्रेस का झंडा ग्रहण कर पार्टी को मजबूत करने की घोषणा की। इस अवसर पर साधना सिंह ने उन्हें तिरंगा पटका पहनाया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि तेज सिंह जी व सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। वर्तमान केंद्र सरकार व राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों से तंग आकर हर वर्ग की उम्मीदें कांग्रेस पार्टी से बंधी है। सभी चुनाव का इंतजार कर रहे हैं व कांग्रेस की सरकार बनाने को आतुर है।  मतदाता भाजपा के कुशासन व झूठे वायदों से स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। भाजपा जनता को विकास मुद्दे से भटका कर धर्म व जाति की राजनीति कर रही है जिससे देश का सामाजिक सौहार्द बिगड़ा जा रहा है। श्री तेज सिंह लांबा ने कहा कि हमने सभी सरकारें देखी हैं और महसूस किया है कि कांग्रेस पार्टी ही देश को आगे ले  जा सकती है कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर हमने कांग्रेस पार्टी में जाने का निर्णय लिया है ।  श्री लांबा के साथ छोटू प्रधान, राजू शर्मा, सचिन लांबा, योगेश लांबा, महेंद्र लांबा, अखिलेश यादव, हमराज सोलंकी, कैलाश, सोहन पाल, रामकिशन शर्मा, पितांबर सिंगला, कुलदीप सिंगला, कांता देवी, चंद्रप्रकाश व पवन शर्मा ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY