Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » FARIDABAD : तिगांव क्षेत्र में विकास कार्यो के प्रति भेदभाव के खिलाफ तिगांव विधायक ललित नागर का एक दिवसीय धरना – पूर्व सीएम हुड्डा और पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने पहुंचकर बीजेपी सरकार को लिया आड़े हाथ !

    FARIDABAD : तिगांव क्षेत्र में विकास कार्यो के प्रति भेदभाव के खिलाफ तिगांव विधायक ललित नागर का एक दिवसीय धरना – पूर्व सीएम हुड्डा और पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने पहुंचकर बीजेपी सरकार को लिया आड़े हाथ !

    Ajay vermaBy Ajay verma11/06/2017Updated:11/06/2017No Comments4 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD ( रिपोर्ट अजय वर्मा ) आज जहाँ किसान के पेट पर लात लगी है वहीँ अब किसान की छाती पर गोली चलाई जा रही है , वहीँ जवान और किसान के इस देश में दोनों का अपमान हो रहा है और बीजेपी द्वारा समान काम समान विकास का नारा भी खोखला साबित हुआ है यह बयान पूर्व सीएम हुड्डा ने आज फरीदाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिया। पूर्व सीएम हुड्डा आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय कांग्रेसी विधायक ललित नागर के द्वारा क्षेत्र के विकास में भेदभाव को लेकर सरकार के खिलाफ आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शिरकत करने आये थे इस मौके पर उनके साथ पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा , पुर्व श्रममंत्री शिव चरण लाल शर्मा , पूर्व परिवहन मंत्री आफताब अहमद समेत कई दिग्गज कांग्रेसी नेता मौजूद थे. 

    धरने और प्रदर्शन के जरिये रोष जतलाने वाले क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ललित नागर ने कहा की आज धरना प्रदर्शन इसलिए किया गया है की सरकार को तीन वर्ष होने लेकिन उनके क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ जबकि इस क्षेत्र से सांसद और मंत्री कृष्णपाल गुर्जर है लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ और लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे है इस गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए उन्होंने विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन किया है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा की आज बीजेपी सरकार के 16 विधायक  काम नहीं होने के कारण अपना विरोध अपनी सरकार से जता चुके है  ऐसे में उनका क्या होगा आप खुद समझ सकते है.

    तिगांव विधानसभा क्षेत्र के एक मात्र इकलौते कांग्रेसी विधायक ललित नागर द्वारा उनके विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी सरकार द्वारा भेदभाव करते हुए कोई भी विकास कार्य नहीं करवाने के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया जिसमे  पूर्व सीएम हुड्डा और पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा के अलावा पुर्व श्रममंत्री शिव चरण लाल शर्मा , पूर्व परिवहन मंत्री आफताब अहमद समेत कई दिग्गज कांग्रेसी नेता मौजूद थे. दरअसल बीजेपी सरकार के ढाई साल पूरे होने के बावजूद उनके इलाके में कोई विकास कार्य नहीं होने को लेकर विरोध स्वरूप एक दिवसीय धरने प्रदर्शन का आयोजन किया गया था. इस मौके पर पहुंचे पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा की कांग्रेस विधायक ललित नागर के क्षेत्र में सरकार द्वारा विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगाई गयी जिसके चलते क्षेत्र के लोग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे है. बीजेपी सरकार किसी भी वायदे पर खरा नहीं उत्तरी जबकि कांग्रेस के राज में फरीदाबाद का नाम आगे बढ़ रहा था लेकिन बीजेपी के राज में एक बार फिर फरीदाबाद पिछड़ गया है. उन्होंने कहा की अब बीजेपी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है.

    किसानो की हालत पर बोलते हुए पूर्व सीएम ने कहा की आज देश के हर प्रदेश का किसान परेशान है और बर्बादी के कागार पर खड़ा है क्योंकि उसे फसलों का उचित भाव नहीं मिल रहा है. यह विडंबना है की किसान की जीरी पिट गयी पर चावल सस्ता नहीं हुआ , किसान की कपास की फसल आयी और कपास की फसल सस्ती हुई पर कपड़ा सस्ता नहीं हुआ , इसी तरह आलू और टमाटर पिटा पर चिप्स और सॉस सस्ती नहीं हुई. इस तरह न तो उपभोगता को फायदा हुआ और न ही किसानो को फायदा हुआ. उन्होंने कहा की यह सरकार अब चलने वाली नहीं है क्योंकि यह देश किसानो और जवानो का है और आज बीजेपी के राज में दोनों का अपमान हो रहा है.

    पत्रकारों द्वारा जब पूछा गया की बीजेपी मंत्रियो द्वारा आपको जेल में भेजने के बयान आ रहे है तो उसके जवाब  सीएम ने कहा की बीजेपी वाले आज खुद ही मुद्दई है और जज और वकील भी खुद है इसलिए जब समय आएगा तब देखा जाएगा।

     

     

    खबरे शेयर करने के लिए संपर्क : 9716316892 , 9953753769

    ईमेल : faridabadrepoter@gmail.com

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.