Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, May 4
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » बेटियों की आबरु बचाने में भाजपा पूरी तरह नाकाम : अशोक तंवर

बेटियों की आबरु बचाने में भाजपा पूरी तरह नाकाम : अशोक तंवर

Ajay vermaBy Ajay verma14/09/2018No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने देश-प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था का ठीकरा भाजपा सरकार पर फोड़ते हुए कहा कि इस सरकार में हालात इतने बदत्तर हो गए है कि आज बहन-बेटियां अपनी आबरु बचाने के लिए चिंतित है। उन्होंने गुरुवार को रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ में राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित युवती से हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार बेटियों की आबरु बचाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। दिन-प्रतिदिन बलात्कारों की घटनाओं ने भारत देश की छवि पूरे विश्व में धूमिल हो रही है। श्री तंवर आज अपनी पांचवें चरण की साईकिल यात्रा के तीसरे दिन मोहना में आयोजित विशाल सभा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। तीसरे दिन साइकिल यात्रा तिगांव से शुरु होकर नीमका होते हुए पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांवों मुजेड़ी, आईएमटी वीटा चौक, चंदावली, मच्छगर, दयालपुर, अटाली, छांयसा, मोहना, अटेरना, जवां, फतेहरपुर बिल्लौच, डींग, प्याला, सीकरी, पृथला, बाघौला, हुडा सेक्टर-2 से होकर गुजरती हुई पलवल के महाराणा प्रताप भवन पहुंची। यात्रा का जगह-जगह गांवों में प्रदेश कांग्रेस के सचिव सत्यवीर डागर के संयोजन में आयोजित स्वागत समारोहों में पगड़ी बांधकर एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान सत्यवीर डागर ने पृथला क्षेत्र में आगमन करने पर श्री तंवर का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी संगठन को मजबूत करने में पूरी तरह से तत्पर है और घर-घर जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कांग्रेस पार्टी को पुन: सत्ता में लाने का काम करेंगे। श्री तंवर ने आज कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते प्रदेश का हर वर्ग आज परेशान है, गरीब आदमी के समक्ष दो जून की रोटी कमाना भी दूभर हो गया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि 70 हजार करोड़ के राफेल घोटाला ने साबित कर दिया कि भाजपा सरकार निजी स्वार्थ के लिए देश की आन-बान और शान को भी दांव लगा सकती है। इस अवसर पर जगह-जगह ग्राम वासिायों को तीन लाख करोड़ के अवैध खनन घोटाले, हरियाणा स्वास्थ्य विभाग घोटाला, कृषि घोटाला, पेपर लीक घोटाला, हरियाणा के मंत्रियों का परिवहन भत्ता घोटालों के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि भाजपा की नीति और नीयत दोनों ही खराब है। लोगों को झूठे जुमले सुनाकर सत्ता हथियाने वाली भाजपा सरकार से आज लोगों का मोह पूरी तरह से भंग हो गया है और जिस प्रकार से साईकिल यात्रा में लोगों का हजूम उमड़ रहा है, उससे साफ हो गया है कि अब इस सरकार का सत्ताविहिन होना निश्चित है। इस मौके पर यशपाल नागर, पूर्व आनंद कौशिक, राधा नरुला, सत्यवीर डागर, विकास चौधरी, सुमित गौड़, पं. राजेंद्र शर्मा, राकेश भडाना, सुभाष चौधरी, राजीव लाम्बा, महावीर सिंह, वंदना पोपली, राजेश तेवतिया, नरेश गोदारा, रेनू चौहान, देवेंद्र बबली, कुलदीप सोनी, सुरेश ढांडा, रोहित नागर, गजेंद्र सिंह,सत्यनारायण, राकेश तंवर, विरेंद्र चौहान सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.