Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, May 4
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन की पहल – फरीदाबाद का पहला पीएनजी शवदाह गृह लोगों को समर्पित

डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन की पहल – फरीदाबाद का पहला पीएनजी शवदाह गृह लोगों को समर्पित

Ajay vermaBy Ajay verma16/09/2018Updated:16/09/2018No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 16 सितंबर: डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन एवं बंसल और ढल परिवार के सहयोग से फरीदाबाद के अजरौंदा स्थित शव दाह गृह में पीएनजी की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। यह शहर का पहला पीएनजी शह दाह गृह होगा।  मानव रचना के फाउंडर डॉ. ओपी भल्ला की पुण्यतिथि पर मानव रचना की संरक्षक सत्या भल्ला और हरियाणा कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने यह शवदाह गृह लोगों को समर्पित किया। इस दौरान उनके दोनों बेटे डॉ. प्रशांत भल्ला, डॉ. अमित भल्ला साथ ही बंसल परिवार की ओर से आरके बंसल और ढल परिवार से सविता ढल मौजूद रहीं।

इस मौके विपुल गोयल ने इस पहल की सराहना की और उन्होंने डॉ. ओपी भल्ला को भी याद किया। उन्होंने बताया डॉ. ओपी भल्ला समाज की भलाई करने का काम करते थे। फरीदाबाद के लोगों को बेहतर शिक्षा देने का सपना देखा, उनके जाने के बाद आज उनके दोनों बेटे उनका यह सपना पूरा कर रहे हैं आज अगर हम संरक्षण नहीं करेंगे तो हमारी आने वाली पीढ़ी को ऑक्सिजन खरीदकर सांस लेनी पड़ेगी।विपुल गोयल और सत्या भल्ला ने इस दौरान एक पौधा भी लगाया। उन्होंने लोगों से निवेदन किया की वह हर किसी को इसके बारे में जानकारी दें।

मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। हमने पिता जी के अधूरे काम को पूरा किया। उन्होंने इस दौरान बताया, गैस आधारित शव दहन से सबसे बड़ा फायदा पर्यावरण को होता है जिसमें लकड़ी आदि का इस्तेमाल न होने से प्रदूषण नहीं होता है। पीएनजी श्मशान प्रणाली द्वारा शव का संस्कार करते समय पारंपरिक अनुष्ठान अभी भी किया जा सकता है। इसके आलावा गैस आधारित दहन तुलना में जल्दी हो जाता है और डेढ़ घंटे के भीतर ही अस्थियां भी दे दी जाती हैं। शहदाह गृह में आधुनिक कैमरे भी लगाए हैं। परिजन इस आईपी एड्रेस 192.168.225.1 पर लॉन-इन कर घर बैठकर भी लाइव देख सकेंगे। लॉग-इन करने के लिए यूजरनेम- admin और पासवर्ड- admin123 डालें। एंड्रायड मोबाइल फोन पर ऐप डाउनलोड करने के लिए प्ले-स्टोर से gcmob ऐप डाउनलोड करें और आईफोन पर ऐप डाउनलोड करने के लिए प्ले-स्टोर में जाकर icmob ऐप डाउनलोड करें।

आपको बता दें, इससे पहले सूरजुकंड स्थित मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में डॉ. ओपी भल्ला की याद में उनके स्मृति स्थल पर हवन और भजन किया गया। मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने भजन गाए। गायक पदमजीत सहरावत ने भी इस मौके पर एक गीत डॉ. ओपी भल्ला को समर्पित किया। कार्यक्रम में शम्मी कपूर, के सी लखानी, नवदीप चावला, गुडगाँव के डिप्टी कमिश्नरविनय प्रताप, मानव रचना के ट्रस्टी डॉ. एमएम कथूरिया, एमआरआईआईआरएस के वीसी डॉ. एनसी वाधवा, मानव रचना के एमडी डॉ. संजय श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार, डीन, डायरेक्टर्स समेत मानव रचना परिवार के कई लोगों ने हिस्सा लिया।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.