Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » महिलाओं के खिलाफ अपराध में शामिल लोगों से निपटने के लिए संबधित अधिकारी ठोस कदम उठाएं – DGP बी0 एस0 संधू

    महिलाओं के खिलाफ अपराध में शामिल लोगों से निपटने के लिए संबधित अधिकारी ठोस कदम उठाएं – DGP बी0 एस0 संधू

    Ajay vermaBy Ajay verma17/09/2018No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : पंचकूला -17 सितंबर – हरियाणा पुलिस महानिदेशक श्री बी0 एस0 संधू ने अपराधियों विशेष रूप से महिलाओं के खिलाफ अपराध में शामिल लोगों से निपटने के लिए ’तत्काल पंजीकरण और त्वरित कार्रवाई’ रणनीति अपनाने पर बल देते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबधित अधिकारी इस दिशा में ठोस कदम उठाएं ताकि इस प्रकार के जघन्य अपराधों पर पूर्णतः अंकुश लगा कर दोषियों को कठोर सजा दिलवाई जा सके।

    श्री संधू आज पुलिस मुख्यालय में सभी रेंज एडीजीपी / आईजी, पुलिस आयुक्त और जिला पुलिस अधीक्षकों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।

    पुलिस अधीकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए डीजीपी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित शिकायतों को तत्काल सभी पुलिस स्टेशनों में अविलंब पंजीकृत किया जाना चाहिए। इस संबंध में किसी भी चूक को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित अधिकारी / कर्मचारी द्वारा लापरवाही की स्थिति में उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीजीपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि या तो फील्ड अफसर बेहतर प्रदर्शन करे अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहे।

    पुलिस अधिकारियों को कडे निर्देश देते हुए श्री संधू ने कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री महिलाओं की सुरक्षा और सलामती के संबंध में अति गंभीर व चिंतित हैं। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने कई अनूठी पहल भी की हैं। शिकायत प्राप्त होने के तुरंत बाद पुलिस अधिकारियों का मूल कर्तव्य तत्काल, निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई करना होना चाहिए। इसके अलावा, प्रत्येक पुलिस अधिकारी सतर्कता के साथ यह भी सुनिश्चित करे कि उसके संबंधित क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना न हो।

    इस अवसर पर बोलते हुए, डीजी मुख्यालय, श्री के.के. मिश्रा ने कहा कि सरकार महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध को रोकने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी मामले में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी के स्तर पर किसी भी तरह की लापरवाही या चूक का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। यदि इस प्रकरण में, किसी भी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला एसपी को अधिक सक्रिय और संवेदनशील होना चाहिए और सभी परिस्थितियों में अपराध को कम किया जाना चाहिए।

    उन्होंने विशेष रूप से पोक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए एक विशिष्ट दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में प्रतिदिन आधार पर निगरानी की जानी चाहिए। उन्होंने इस तरह के जघन्य अपराधों का शीघ्र ट्रायल करवाकर कठोर सजा दिलवाने पर भी बल दिया।

    डीजी मुख्यालय, श्री के.के. मिश्रा, एडीजीपी अपराध श्री पी के अग्रवाल, एडीजीपी सीआईडी श्री अनिल कुमार राव और एसपी क्राइम अगेन्स्ट वुमन, श्रीमती मनीषा चैधरी भी वीडियो कॉन्फ्रेंस में उपस्थित थी।

     

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    क्या परीक्षा सिर्फ कराना ही सरकार की जिम्मेदारी है, या परीक्षार्थियों की चिंता करना भी उतना ही जरूरी है?

    22/07/2026

    योकोहामा इंडिया भविष्य के लिए तैयार मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं के ज़रिए मोबिलिटी को आगे बढ़ा रहा है

    17/06/2026

    पंचकुला में भाजपा के पक्ष में मजबूत होता जनसमर्थन, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया जनसंपर्क और सभाओं को संबोधित

    07/05/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.