TODAY EXPRESS NEWS : मई के महीने में नगरपालिका कर्मचारी संघ द्वारा हरियाणा में अनिश्चतकालीन हड़ताल के दौरान नगर निगम द्वारा प्राइवेट एजेंसी के माध्यम से रखे गए 102 सफाई कर्मचारियों को हड़ताल समाप्त होने के बाद नौकरी से निकालने का मुद्दा अब एक बार फिर से गरमाने लगा है । यह कर्मचारी नगरपालिका कर्मचारी संघ द्वारा नगर निगम पर दबाव डालने के बाद निकाल दिए गए थे । जिसके चलते भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ ने उन दिनों निगम कमिश्न को ज्ञापन सौंप कर निकाले गए 102 कर्मचारियों को वापीस रखने की बात कही है थी जिसके बाद निकाले गए 102 कर्मचारी आश्वासन के चलते नौकरी पर दोबारा से लगाय जाने का इंतज़ार करते रहे. लेकिन पांच महीने बीत जाने के बाद भी इन कर्मचारियों की बहाली पर कोई विचार नहीं किया गया है. कर्मचारियों को दुःख है की पिछली सफाई कर्मचारियों की लम्बी चली हड़ताल के दौरान उन्होंने सरकार में विश्वास जतलाते हुए झाड़ू उठाय और शहर को साफ़ करने में लग गए थे. जिसके चलते उन्हें अपनी बिरादरी के हड़ताली सफाई कर्मचारियों का विरोध भी झेलना पड़ा था. आज एक बार फिर उनके सब्र का बाँध तोड़ गया और उन्होंने एक बार फिर गुहार लगाते हुए डीसी को अपनी बहाली के लिए ज्ञापन सौपा। अब इन सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा की यदि उन्हें बहाल नहीं किया गया तो वह दिल्ली के जंतर मंतर जाकर भी अपनी विरोध प्रदर्शन करेंगे।
( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )
