TODAY EXPRESS NEWS : तस्वीरों में दिखाई दे रहे यह वही तीनो दोस्त है जिन्हें तेज रफ्तार के कहर ने लील लिया,एक कार चालक की छोटी सी चूक ने इनकी जान ले ली ।घटना कल देर शाम गुरुग्राम रोड की है जब ये तीनों एक ही बुलेट बाइक पर सवार होकर आने वाली अनहोनी से बेखोफ अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रहे थे ,दरअसल में दिल्ली के रहने वाले तीनो दोस्तों को छत्रपुर स्थित दिल्ली फार्महाउस में किसी कार्यक्रम के लिए पहुँचना था लेक़िन उनके मंजिल से पहुंचने से पहले तेज रफ्तार एक कार ने पीछे से उनकी बाइक को जबरजस्त टक्कर मार दी जिसके चलते बाईक पर सवार तीनो दोस्त जिनमे दो चचेरे भाई और उनका एक दोस्त गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ तीनों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )
