TODAY EXPRESS NEWS : 14 अक्टूबर की रात विजय रामलीला के इतिहासिक मंच पर प्रभु राम मिले शबरी से। मुनि मतंग के कथन अनुसार शबरी भगवान राम का बरसो से इंतज़ार कर रही थी। भगवान ने अपने छोटे भाई लक्ष्मण सहित उसको दर्शन दिए। प्रेमा भाव के भूखे भगवान ने शबरी के हाथ से झूठे बेर खाये। शबरी की भूमिका में नितिन शर्मा और राम के रोल को सजीव करते सौरभ कुमार ने कमाल का अभिनय किया। इसके बाद इसी मंच दिखाया गया राम और हनुमान का भव्य और मनोरम मिलन। हनुमान ने राम और सुग्रीव की मित्रता करवाई। सुग्रीव बने अमित कपूर और हनुमान के रोल में सुनील कपूर ने जम के अभिनय किया। बाली का रोल जतिन भाटिया ने निभाया।
( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )
