TODAY EXPRESS NEWS : सरकार की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही जहाँ एक ओर रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल करके सरकार को परेशानी में डाल दिया था वहीँ अब नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारी भी दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए है. यह हड़ताल हरियाणा सहित पूरे भारत में एनएचएम कर्मचारियों द्वारा की जा रही है. दरअसल बीते साल दिसंबर 2017 में एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर लम्बी हड़ताल की थी जिसके बाद सरकार ने उन्हें मांगे माने जाने की बात कहकर उनकी हड़ताल समाप्त करवा दी थी. लेकिन दस महीने बीत जाने के बाद भी नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों की मांगो को पूरा नहीं करने से नाराज़ कर्मचारी एक बार फिर से हड़ताल पर बैठ गए और सरकार को चेताया की अगर इन दो दिनों में सरकार ने उनकी मांगे पूरी नहीं की तो हड़ताल को और आगे बढ़ाया जाएगा।
फरीदाबाद एनएचएम कर्मचारियों के प्रधान धर्मेंद्र और धीरज ने बताया की प्रदेश भर के एनएचएम कर्मचारियों ने दिसंबर 2017 को लम्बी हड़ताल की थी जिसके बाद सरकार ने उनकी मांगे मानने का आश्वासन दिया था लेकिन महीनो बीत जाने के बावजूद सरकार ने उनकी मुख्य मांगे पूरी नहीं की है. उन्होंने बताया की हड़ताल ख़तम किये हुए दस महीने हो गए लेकिन उनकी मांगो के तहत वेतन की विसंगतियां दूर नहीं हुई है वहीँ सातवा वेतन का भी उन्हें कोई लाभ नहीं मिला है वही जॉब सिक्योरिटी पर भी सरकार ने कोई कार्य नहीं किया है. उन्होंने बताया की अधिकारियों से जब भी मिलते है तो अधिकारी उन्हें 10 – 15 दिन की बात कहकर उन्हें टाल देते है. उन्होंने बताया की एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार को चेताने के लिए दो दिवसीय हड़ताल की है जो हरियाणा सहित पूरे देश में की जा रही है वहीँ अगर सरकार ने कोई आश्वासन नहीं दिया तो उनकी हड़ताल आगे बढ़ा दी जायेगी।( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )
