Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » कमीशनखोरी के लिए नई बनी गलियों को फिर से उखड़वा रहे है नगेंद्र भड़ाना : यशवीर डागर

    कमीशनखोरी के लिए नई बनी गलियों को फिर से उखड़वा रहे है नगेंद्र भड़ाना : यशवीर डागर

    Ajay vermaBy Ajay verma16/11/2018No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 की बीएम पब्लिक स्कूल की पीछे वाली गलियों मेें आज उस समय माहौल गर्मा गया, जब नगर निगम के ठेकेदार के कर्मचारियों ने यहां कुछ माह पहले ही बनाई गई गलियों को खुदवाने का काम शुरु कर दिया। गलियों के नए निर्माण को उखाड़े जाने को लेकर लोग भडक़ गए और स्थानीय इनेलो विधायक नगेंद्र भड़ाना व वार्ड के पार्षद मनवीर भड़ाना के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए खुलकर रोष व्यक्त किया। लोगों के विरोध जताने के बावजूद जब कर्मचारियों ने गली उखाडऩे का काम नहीं रोका तो गुस्साए लोगों ने क्षेत्र से पूर्व भाजपा प्रत्याशी एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष यशवीर डागर को मौके पर बुलाकर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करवाया। लोगों ने बताया कि लगभग एक साल तक यह गलियां खुदी पड़ी थी और काफी प्रयास के बाद अभी कुछ महीने पहले ही इन गलियों को पक्का किया गया है और अब पार्षद मनवीर भड़ाना ने गली को उखड़वाना शुरु कर दिया है। ठेकेदार के कर्मचारियों का कहना है कि पानी की लीकेज को चैक करने के लिए गलियों को उखाड़ा जा रहा है। लोगों का आरोप है कि कि पार्षद और विधायक कमीशनखोरी के चलते अभी हाल ही में बनवाई गलियों को उखड़वा रहे है, जबकि पार्षद व विधायक को चाहिए था कि इन गलियों में निर्माण के समय ही पानी की लीकेज को चेक किया जाता, जिससे सरकार का खर्चा भी बचता, लेकिन पार्षद जो विधायक के भाई है, अपने निजी ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा करवा रहे है ताकि गलियों के निर्माण का डबल पैसा कमीशन के रुप में उन्हें मिल सके और यह गलियां अब उखाड़ दी गई तो पता नहीं कि यह फिर से कब बनेगी और फिर लोगों को ऊबड़-खाबड़ रास्तों से गुजरना पड़ेगा। लोगों की व्यथा सुनकर भाजपा प्रत्याशी रहे यशवीर डागर ने कहा कि लोगों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा और इस मामले की जांच करवाई जाएगी कि आखिर कुछ माह पूर्व ही यहां सडक़ बनाने से पहले पाइप लाइन की चैकिंग क्यों नहीं की गई। इसमें कहीं न कहीं भ्रष्टाचार की बू आती है। भाजपा नेता यशवीर डागर ने मौके पर ही पार्षद मनवीर भड़ाना को बुलाया और लोगों के समक्ष ही पार्षद को जमकर लताड़ते हुए गली न उखाडऩे के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टोलरेस की नीति अपना रहे है तथा इस सरकार में एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य करवा रहे है, लेकिन कुछ लोग सरकार की छवि को बदनाम करने के लिए भ्रष्टाचार के तरह तरह के परोपगड़ा अपना रहे है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा क्योंकि प्रदेश में ईमानदार सरकार है। उन्होंने कहा कि जो भी विकास कार्य होते है, उनमें सरकार द्वारा लोगों द्वारा दिए जा रहे टैक्स का विशेष योगदान होता है इसलिए जनभावनाओं के अनुरुप ही विकास कार्य को अंजाम दिया जाएगा। उन्होंने खुली चुनौती दी कि अगर किसी ने लोगों के विरोध के बावजूद गलियों को उखड़वाने का काम किया तो वह सहन नहीं करेंगे और जरुरत पड़ी तो मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों में राजपाल दहिया, मोहन बिष्ट, चेतराम सिंह, उपेंद्र सिंह, महावीर सोनी, नीरज कुमार, मोहन गोयल, पंकज सिंह, हरिकृपा सिंह सहित अनेकों कालोनीवासी मौजूद थे।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.