Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » गौ-सेवा कर व बुजुर्गों – दिव्यंगों के साथ समय बिता प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने मनाया नया साल

    गौ-सेवा कर व बुजुर्गों – दिव्यंगों के साथ समय बिता प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने मनाया नया साल

    Ajay vermaBy Ajay verma02/01/2019No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : रोहतक | नये साल का दिन कोई परिवार को बाहर घुमा कर मनाता है तो कोई रिश्तेदारों के साथ मनाता है , नेता व मंत्री भी अपने – अपने परिवारों के साथ व्यस्त होते है, ऐसे में बेघर, अनाथ व घर बेसहारा कर दिए जाने वाले बुजुर्ग वृधाश्रमों में अपने अकेलेपन के साथ होते है | लेकिन आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द नये साल के पहले दिन इनके बीच पहुचें व इनके दुःख-सुख के साथी बने | कल रात को उन्होंने अलग-अलग जगह पर सर्दी में ठिठुर रहे बेघरों को कम्बल व रजाई बांट नये साल की शुरुआत की | बाहर सर्दी में ठिठुर रहे लोगों ने  दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी रैन बैसरे की बात की, जयहिन्द ने कहा कि वो  ये मुद्दा जरुर उठाएंगे व उनके हक की लड़ाई जरुर लड़ेंगे |

    मंगलवार को प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द लाल हुकुमचंद जनसेवा गौशाला व स्वामी चेतन्य महाराज जी द्वारा चलाये जा रहे मानव जनसेवा संस्थान के वृधाश्रम व अनाथलय व में पहुंचे | गौशाला में प्रदेशाध्यक्ष ने गायों को चारा खिलाया व सेवा की | जयहिन्द ने कहा कि जिस गाय माता पर राजनीति कर खट्टर सरकार सत्ता में आई है उसे ही आज भाजपा सरकार भूल गई है | सडकों पर प्लास्टिक खा रही है | गौशालाओं में गायें मर रही है उनकी कोई सुध लेने वाला तक नही है |

    प्रदेशाध्यक्ष उसके बाद वृध्दाश्रम में बुर्जुर्गों से मिले व उन्हें कम्बल –फल बांटे | उनके साथ बैठ कर उनके साथ काफी वक्त गुजरा | उनके इस उम्र के पड़ाव में जब उनके अपने उन्हें छोड़ कर चले गये , प्रदेशाध्यक्ष  उनके दुःख –सुख के साथी बने | बुजुर्गों ने नवीन जयहिंद के सिर पर  हाथ रख आशीर्वाद देते हुए कहा कि अगर ऐसा बेटा सबको मिले तो आश्रमों की जरूरत ही न पड़े किसी माँ-बाप को |

    प्रदेशाध्यक्ष अनाथ व दिव्यांग बच्चों से भी मुलाकात की व उनके साथ खेलें भी | उन्हें  जिन्दगी में हर परिस्तिथि में लड़ने के लिए प्ररित किया व संस्थान को इन बच्चों की मदद के लिए हर सम्भव मदद देने की बात कही |

    प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने नया साल इन बेसहारों के साथ मना कर जनता से भी अपील की कि अपना कुछ समय जरुरतमन्दो को जरुर दे व इनकी हर सम्भव मदद करने की कोशिस करें | ताकि समाज में कोई भी दुखी न रहे | उन्होंने स्वामी चेतन्य महाराज द्वारा किये जा रहे निस्वार्थ भाव से मानव हित कार्यों को सराहा |

    प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने नये साल की प्रदेशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य व जीवन की कामना की  व प्रदेश की जनता को यही संदेश किया कि हर कोई संकल्प ले कि वे  देश के लिए कुछ न कुछ अच्छा कार्य करें व अपने अदंर की बुराई को खत्म करने का की कोशिश करें |

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    क्या परीक्षा सिर्फ कराना ही सरकार की जिम्मेदारी है, या परीक्षार्थियों की चिंता करना भी उतना ही जरूरी है?

    22/07/2026

    योकोहामा इंडिया भविष्य के लिए तैयार मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं के ज़रिए मोबिलिटी को आगे बढ़ा रहा है

    17/06/2026

    पंचकुला में भाजपा के पक्ष में मजबूत होता जनसमर्थन, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया जनसंपर्क और सभाओं को संबोधित

    07/05/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.