Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, May 2
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » भाजपा का 40 पार्टियों के साथ क्या ठगबंधन है – जयहिन्द

भाजपा का 40 पार्टियों के साथ क्या ठगबंधन है – जयहिन्द

Ajay vermaBy Ajay verma15/03/2019No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : झज्जर | आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द झज्जर में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने पहुंचे व सभी कार्यकर्ताओं की लोकसभा चुनाव प्रचार – प्रसार की जिम्मेदारी लगाई व बताया कि लोकसभा प्रत्याशियों के लिए कोई भी आम आदमी आवेदन कर सकता है |

वही प्रदेशाध्यक्ष ने मिडिया से बातचीत में कहा कि आज देश को बचाना जरूरी है | क्योकि भाजपा का जो 2014 में  मेनिफेस्टो था उसे अगर जनता बीच रखा जाए तो भाजपा की असलियत सामने आ जाएगी, चाहे वो 15 लाख रूपये देने की बात थी , 2 करोड़ नौकरिया देने की बात थी, चाहे गाय की बात थी , चाहे गंगा की बात थी | मोदी जी जनता से किये किसी भी वादे को पूरा नही कर पायेगा |  हरियाणा में जो मोदी वादे करके गये थे उनमे से भाजपा एक भी वादा पूरा नही कर पाई |हरियाणा में सिर्फ जातिवाद का जहर घोलने का काम किया है |  खट्टर सरकार ने काम नही काण्ड किये है | जिस तरह से आज देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है उसके लिए जरूरी है कि देश को मोदी व शाह की जोड़ी से बचाया जाए |

जयहिंद ने भाजपा के सेना पर राजनीति करने पर घेरते हुए कहा कि भाजपा सेना के नाम पर राजनीति करने में भी पीछे नही रही | जब पूरा देश बोर्डर पर जाने की तैयारी में था तब भाजपा बूथ पर जा रही थी, इसलिए देश को बचाना जरूरी है | शहीदों की चिता भी ठंडी नही हुई थी तब भाजपा रैली कर रही थी, पोस्टर लगवा रही थी | सेना पर राजनीति करने वाली भाजपा से देश को बचाना जरूरी है | जब देश सेना के साथ खड़ा था तब भाजपा नेता सेना की वर्दी पहने राजनीति कर रहे थे ऐसे लोगों से देश को बचाना जरूरी | देश सेना के हाथों में सुरक्षित है न कि भाजपा के हाथों में | भाजपा पार्टी देश में धर्म-जाति के नाम से राजनीति कर रही है |  देश और  समाज को बाँटने का काम करती है ऐसी भाजपा से देश को बचाना जरूरी है | भाजपा देश के लिए हानिकारक है | भाजपा ने हरियाणा का तो पूरी तरह से सत्यानाश कर दिया है जातिवाद का जहर घोल कर | देश को बचाने  के लिए जो साथ आयेंगे उनका खुले दिल से स्वागत है |प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा ने 40 पार्टियों के साथ क्या ठग बंधन किया हुआ है | 2014 के चुनाव में भाजपा को सिर्फ 31 % जनता ने वोट दिया था बाकि 69 % मोदी जी को हराना चाहते थे | देश हित मे जरुरी है को सभी राजनीतिक दल जिन्हें पूरे हिंदुस्तान में 69% वोट मिले थे वो एकजुट हो जाये। क्योकि जिस तरह बीजेपी के राज में मोदी ने तानाशाही की है वो आज़ादी के बाद पहली बार देखने को मिली है। देश मे पहली बार सुप्रीम कोर्ट के जजों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश को बचाने के लिए आवाहन किया, देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने की कोशिश मोदी और अमित शाह की जोड़ी कर रही है। देश के मीडिया, न्याय पालिका और लोकतंत्र का अस्तित्व खतरे में है। इस मौके पर लोकसभा सन्गठन मंत्री अश्विनी देशवाल , विधानसभा सन्गठन मंत्री सुरेंदर नागर, जयचंद नम्बरदार , नीरज सिलाना, मीडिया  प्रभारी  गौरव, कर्ण सिंह कादयान, रमेश खन्ना व अंकित कादयान आदि कार्यकर्ता मोजूद थे |

 

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार का निर्णायक कदम : रेणु भाटिया

12/04/2026

हरियाणा में 1 अप्रैल से 15 मई तक रबी खरीद के लिए मंडियों में व्यवस्था चाक चौबंद : राजेश नगर

31/03/2026

विकास परक निर्णयों के साथ सुनियोजित शहरी विकास सरकार की प्राथमिकता विपुल गोयल

24/02/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.