Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, May 8
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » पूरे देश को कश्मीर बनाना चाहती है कांग्रेस : कृष्णपाल गुर्जर

पूरे देश को कश्मीर बनाना चाहती है कांग्रेस : कृष्णपाल गुर्जर

Ajay vermaBy Ajay verma15/04/2019No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 15 अप्रैल। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के दिलों में देशप्रेम व राष्ट्रवाद की भावना जगाने का काम किया है। यही कारण है कि आज देश की जनता जान चुकी है कि अगर देश किसी के हाथों में सुरक्षित है तो वह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्योंकि उनकी सोच और नीयत दोनों ही साफ है और भारत को सशक्त व मजबूत बनाने के लिए जो कड़े कदम उन्होंने उठाए है, वह पूर्व की सरकारों ने कभी नहीं उठाए। गुर्जर ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पूरे देश को कश्मीर बनाना चाहती है इसलिए उसने अपने घोषणा पत्र में धारा 272 के कानून को हटाने का प्रावधान किया है, इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस की नीति और नीयत कितनी देशहित में है। गुर्जर सोमवार को अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत गांव वजीरपुर, पलवली, बादशाहपुर, ददसिया, टिकावली, रिवाजपुर, देहा आदि में आयोजित सभाओं में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान गांवों में भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर का ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर एवं फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें पुन: भारी मतों से विजयी बनाकर लोकसभा मेें भेजने का विश्वास दिलाया।

http://हार्डवेयर चौक पर भूमाफियाओं की अवैध दुकानें भी हटाओ, सिर्फ गरीबों पर कार्यवाही क्यों: LN पाराशर

गुर्जर ने कहा कि भाजपा की सोच देश के गरीब व मध्यमवर्गीय लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 60 साल के बाद किसानों को घर बैठे पेंशन देने, एक लाख तक खेती के लिए कर्ज पर 5 साल तक बिना ब्याज देने व 5 एकड़ जमीन पर सालाना 6 हजार रुपये देने, गरीबों को निशुल्क इलाज के लिए आयुष्मान योजना, धुंए व गैस से निजात दिलाने के लिए उज्जवला योजना सहित ऐसी अनेकों योजनाएं है, जिसका सीधा लाभ आज लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में पिछले पांच सालों के दौरान सडक़ों व पुलों का जाल बिछाया गया है क्योंकि सरकार की सोच है कि उन्नति के लिए बेहतर कनेक्विटी जरुरी है और इस दिशा में कारगर कदम उठाए गए है। कृष्णपाल गुर्जर ने स्पष्ट किया कि वह पिछले पांच सालों के दौरान उन्होंने एक चौकीदार के रुप में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की सेवा की है और अब उन्हें पूरा विश्वास है कि यहां की जनता 12 मई को भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करेगी। इस अवसर पर जितेंद्र त्यागी, शिवकुमार त्यागी, श्याम शर्मा सरपंच, रामपाल त्यागी, लच्छी त्यागी, विनोद शर्मा, घन्शी, बिजेंद्र, संजय सरपंच, संजीव नवल सहित अनेकों गणमान्य मौजूद थे।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769

EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

FARIDABAD LATEST NEWS POLITICS TODAY EXPRESS NEWS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद सेक्टर-12 कोर्ट में वकीलों की हड़ताल, जज से विवाद के बाद बढ़ा मामला

07/05/2026

अपहरण कर मारपीट करने के मामले में एक गिरफ्तार

07/05/2026

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने किया 33-वर्षीय महिला की प्रसव के दौरान लगी दुर्लभ चोट का सफल उपचार

07/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.