Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 19
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » नगर निगम के भ्रष्ट अधिकारी नहीं देते समय पर कोई जानकारी: पाराशर

    नगर निगम के भ्रष्ट अधिकारी नहीं देते समय पर कोई जानकारी: पाराशर

    Ajay vermaBy Ajay verma24/05/2019Updated:24/05/2019No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद: शहर में सबसे ढीला काम नगर निगम अधिकारियों का है। इस विभाग के अधिकारी जानबूझकर किसी मामले की जानकारी नहीं देते। ये कहना है बार एसोशिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं न्यायिक सुधार संघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट एलएन पाराशर का जिन्होंने बताया कि एक मामले को लेकर मैं नगर निगम में आरटीआई के माध्यम से 16 अगस्त 2018 को जानकारी माँगी थी लेकिन नगर निगम से कोई जबाब नहीं आया। इसके बाद मैंने 1 अक्टूबर को मैंने प्रथम अपील दुबारा की लेकिन फिर भी कोई जानकारी नहीं दी गई।

    वकील पाराशर ने बताया कि इसके बाद मैंने 10 दिसंबर को सेकेण्ड अपील स्टेट इंफार्मेशन कमीशन आफ हरियाणा ( चंडीगढ़ )  में की इसके बाद भी कोई जानकारी नहीं दी गई। फिर स्टेट इंफार्मेशन कमीशन ने एक सख्त कदम उठाते हुए आदेश दिया कि दो हफ्ते के अंदर इन्हे सभी तरह की जानकारी दी जाये और यदि जानकारी 50 पेज से ज्यादा की हो तो दो रूपये प्रति पेज लिए जाएँ व् अगर ये कोई जानकारी देखना चाहें तो इन्हे कार्य दिवस पर सभी दस्तावेज दिखाए जाएँ। इसके साथ-साथ स्टेट इंफार्मेशन कमीशन ने नगर निगम अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया कि अब तक मामले की जानकारी क्यू नहीं दी गई। कारण बताओ नोटिस में ये हिदायत भी दी गई कि समय से जानकारी न देने पर क्यू न तुम पर 250 से 25000 रूपये तक का जुर्माना लगाया जाए क्यू कि आपने अपीलकर्ता को समय से जानकारी नहीं दी। स्टेट इंफार्मेशन कमीशन नगर निगम अधिकारियों को आदेश दिया कि अपीलकर्ता को 18 जून 2019 तक सभी जानकारी लिखित में दी जाए। साथ में निगम अधिकारियों को ये भी निर्देश दिया गया कि 8 अगस्त 2019 को अगली सुनवाई सुबह 10:30 तक व्यक्तिगत तौर पर हाजिर हों। स्टेट इंफार्मेशन कमीशन ये भी ये भी हिदायत दी कि आप शो काज नोटिस का जबाब दें और अगर इस बार भी कोई लापरवाही की कि तो आगे कोई भी मौका नहीं दिया जाएगा।
    वकील पाराशर ने कहा कि निगम से मैंने वीपी स्पेसेज के बारे में जानकारी माँगी थी जिसमे खाली फ़्लैट का कंप्लीशन दे दिया गया था। जिस समय कंप्लीशन दिया था था उस समय वो प्लाट पूरी तरह से खाली था लेकिन निगम अधिकारियों की मिलीभगत से खाली प्लाट का कंप्लीशन करवा लिया गया। पाराशर ने कहा कि अधिकारी गलत हैं तभी कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये गड़बड़झाला उन्ही लोगों ने किया था जिन्होंने एक स्टाम्प से दो रजिस्ट्री और उस रजिस्ट्री पर लाखों का लोन ले लिया था। वकील पाराशर ने कहा ये कुछ माफिया निगम अधिकारियों की मिलीभगत से बड़ा घोटाला और फ्राड कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही कारन है कि कोई जानकारी मांगने पर निगम अधिकारी खामोश रहते हैं।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    FARIDABAD LATEST NEWS TODAY EXPRESS NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत लॉन्च, स्वरा भास्कर समेत कई जानी-मानी हस्तियां रहीं मौजूद

    15/10/2026

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.