Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » जे.सी. बोस विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए एक बार फिर विद्यार्थियों की पहली पसंद

    जे.सी. बोस विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए एक बार फिर विद्यार्थियों की पहली पसंद

    Ajay vermaBy Ajay verma27/06/2019No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 27 जून – हरियाणा में बीटेक दाखिलों के लिए हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसायटी (एचएसटीईसी) द्वारा आॅनलाइन मोड में जारी किये गये पहले दौर के सीट आवंटन परिणामों में जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद एक बार फिर विद्यार्थियों की पहली पसंद बना है। विश्वविद्यालय में इंजीनयरिंग पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला एचएसटीईसी द्वारा केन्द्रीकृत आॅनलाइन मोड से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की रैंकिंग के आधार पर किया जाता है।

    हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसायटी आॅनलाइन द्वारा 26 जून को जारी परिणामों में विश्वविद्यालय में बीटेक के लिए कम्प्यूटर इंजीनियरिंग की न्यूनतम रैंकिंग 427 दर्ज हुई है, जोकि सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। जबकि कम्प्यूटर इंजीनियरिंग की हरियाणा राज्य सामान्य वर्ग की कट-आॅफ 20,944 रही। कम्प्यूटर इंजीनियरिंग में विद्यार्थियों के रूझान को देखते हुए विश्वविद्यालय द्वारा विगत वर्ष सीटों की संख्या को 60 से बढ़ाकर 120 किया गया था। इसी प्रकार, आईटी में न्यूनतम रैंकिंग 21,023 और कट-आॅफ 25,722 रही और इलेक्ट्रिाॅनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में सामान्य वर्ग की न्यूनतम रैंकिंग 23,436 रही और कट-आॅफ 33,922 रही।
    विश्वविद्यालय द्वारा नये सत्र से शुरू किये गये इलेक्ट्रिाॅनिक्स इंजीनियरिंग एवं कम्यूटर इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रम को लेकर भी विद्यार्थियों को अच्छा रूझान देखने को मिला है। इस पाठ्यक्रम में सामान्य वर्ग की न्यूनतम रैंकिंग 17,623 रही और अधिकतम कट-आफ 30648 रही। इलेक्ट्रिाॅनिक्स इंस्ट्रूमेंटल एवं कंट्रोल में सामान्य वर्ग की न्यूनतम रैंकिंग 35,504 दर्ज की गई तथा कट-आफ 48,393 रही। इसी तरह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में सामान्य वर्ग की न्यूनतम रैंकिंग 33,070 रही और अधिकतम कट-आफ 44040 रही। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में सामान्य वर्ग की न्यूनतम रैंकिंग 20,511 रही और अधिकतम कट-आफ 41,183 रही जबकि सिविल इंजीनियरिंग में सामान्य वर्ग की न्यूनतम रैंकिंग 21,042 रही और अधिकतम कट-आफ 53,947 रही।
    विज्ञान एवं प्रबंधन पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों का अच्छा रिस्पांस
    फरीदाबाद। विश्वविद्यालय स्तर पर किये जाने वाले विज्ञान, प्रबंधन और गैर-इंजीनियरिंग अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के दाखिलों में इस वर्ष विद्यार्थियों का अच्छा रिस्पांस देखने को मिला है। विज्ञान पाठ्यक्रमों में बीएससी फिजिक्स आॅनर्स में सामान्य वर्ग की कट-आफ 87.6 प्रतिशत, बीएससी कैमिस्ट्री आॅनर्स में सामान्य वर्ग की कट-आफ 91.67 प्रतिशत और बीएससी मैथ आॅनर्स में सामान्य वर्ग की कट-आफ 92 प्रतिशत रही। इसी प्रकार, बीसीए में सामान्य वर्ग की कट-आफ 88 प्रतिशत, बीबीए में 89.3 और एनीमेशन व मल्टीमीडिया में बीएससी के लिए सामान्य वर्ग की कट-आफ 81.2 प्रतिशत रही। विश्वविद्यालय द्वारा नये सत्र से शुरू किये गये बीए जर्नलिज्म व माॅस कम्युनिकेशन पाठ्यक्रम के लिए सामान्य वर्ग की कट-आफ 78.6 रही।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.