Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, April 29
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » किसानों व आम आदमी की जेबों पर कुठाराघात है मोदी सरकार -2 का पहला बजट : ललित नागर

किसानों व आम आदमी की जेबों पर कुठाराघात है मोदी सरकार -2 का पहला बजट : ललित नागर

Ajay vermaBy Ajay verma05/07/2019No Comments2 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। देश की वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा आज प्रस्तुत किए गए बजट को तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ललित नागर ने आंकड़ों की जुमलेबाजी व निराशाजनक बताते हुए कहा कि यह बजट आम आदमी को निराश करने वाला बजट है और डीजल-पेट्रोल के दामों में एक-एक प्रतिशत अतिरिक्त सैस लगाकर आम आदमी के साथ-साथ किसानों को भी छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 2022 तक किसानों की आय को दुगुना करने का दम भरने वाली मोदी सरकार-2 के पहले बजट में यह दर्शाया है कि यह सरकार कतई किसान हितैषी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बजट उन करोड़ों किसानों और आम नागरिकों के साथ विश्वासघात है जिन्होंने भाजपा को अभी हाल के लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक बहुमत दिया था। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि बजट में एक भी ऐसा वाक्य नहीं बोला गया जिसमें किसानों का जिक्र हो। किसानों को किसी प्रकार की राहत देना तो दूर, सरकार ने डीजल की कीमत में एक प्रतिशत का अतिरिक्त सैस लगाकर उसके लागत मूल्य को बढ़ाने का काम किया है। बजट में किसानों की उस मांग को भी अनदेखा किया है जो कृषि उपकरणों पर लगे जीएसटी को हटाने बारे थी। श्री नागर ने कहा कि जहां जनता महंगाई से पहले ही त्रस्त थी, इस बजट के बाद लोगों की जेबों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश के व्यापारी वर्ग को उम्मीद थी कि सरकार जीएसटी स्लैब में बदलाव करके व्यापारियों को राहत देने का काम करेगी, लेकिन इस बजट में जीएसटी में कोई बदलाव न करके मोदी सरकार ने अपनी व्यापारी विरोधी नीति का परिचय देने का काम किया है।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.