Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, April 29
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » मनोहर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग हो रहा है लाभान्वित : सुरेंद्र तेवतिया

मनोहर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग हो रहा है लाभान्वित : सुरेंद्र तेवतिया

Ajay vermaBy Ajay verma23/07/2019No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 23 जुलाई। लेबर फेड के पूर्व चेयरमैन एवं पृथला विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र तेवतिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले पांच सालों के दौरान सबका साथ-सबका विकास के नीति के तहत प्रदेश की सभी विधानसभाओं में समान विकास किया है और इसी विकास के बलबूते प्रदेश में दोबारा से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विकासात्मक सोच का परिचय देते हुए कहा कि पृथला क्षेत्र में भाजपा का विधायक न होने के बावजूद भी मुख्यमंत्री व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने इस क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं आने दी और जो पिछली सरकारों कें दसियों वर्षाे के कार्यकाल में जो विकास नहीं हुआ, वह पिछले पांच सालों में हुआ है। श्री तेवतिया आज भाजपा द्वारा चलाए जा रहे संगठन पर्व 2019 सदस्यता अभियान के तहत गांव सागरपुर में बघेल समाज के सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाने के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। श्री तेवतिया ने बघेल समाज के प्रबुद्ध लोगों को विश्वास दिलाया कि भाजपा में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। कार्यक्रम मेें पहुंचने पर गांव की मौजिज सरदारी ने तेवतिया का पगड़ी बांधकर एवं फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उपिस्थतजनों को संबोधित करते हुए सुरेंद्र तेवतिया ने कहा कि भाजपा देशभक्ति के साथ-साथ उन शोषित व पिछड़े लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे का काम करती है, जो किन्हीं कारणों से समाज में पिछड़ गए है। यही वजह है कि आज देश की जनता ने नरेंद्र मोदी पर भरोसा करके भारी बहुमत से दोबारा से भाजपा की सरकार बनाई और अब जिस तरह से हरियाणा की मनोहर लाल सरकार निष्पक्ष व भ्रष्टाचारमुक्त शासन लोगों को उपलब्ध करवा रही है, उससे हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। उन्होंनें कहा कि मनोहर सरकार ऐसी पहली सरकार है, जिसने नौकरियों में भेदभाव समाप्त करके बिन पर्ची-बिन खर्ची युवाओं को रोजगार देने का काम किया है, उससे स्पष्ट है कि हरियाणा के 2019 के विधानसभा चुनावों में भाजपा 75 प्लस सीटें जीतकर पुन: सत्ता में आएगी और मनोहरलाल दोबारा से मुख्यमंत्री बनकर इस प्रदेश को विकास के शीर्ष पर ले जाएंगे। इस अवसर पर पंचायत मेम्बर कमल बघेल, श्रीमती दर्शन, भूपेश रावत, संदीप शर्मा पन्हेड़ा, सुरेंद्र हुड्डा, सुदेश, पूनम रानी, किशन वती, इंद्रवती, अगूंरी देवी, मोना रानी, हेमलता, संतोष, चमेली देवी, मनोज तेवतिया, प्रकाश भाटी, ओमबीर मलिक, वेदपाल सिंह, उदय, विजयपाल, प्रवीन कुमार, सोनू सिंह, नरेंद्र, अजय सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, बलदेव सिंह, दीपू, धर्म, महेंद्र विनोद सिंह, बिजेंद्र, नंद किशोर, पवन सिंह सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.