Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, April 28
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » पृथला विधानसभा भाजपा नेता सोहनपाल सिंह ने सीकरी मिलन फार्म पर मुख्यमंत्री का किया जोरदार स्वागत

पृथला विधानसभा भाजपा नेता सोहनपाल सिंह ने सीकरी मिलन फार्म पर मुख्यमंत्री का किया जोरदार स्वागत

Ajay vermaBy Ajay verma28/08/2019No Comments2 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 28 अगस्त: हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि अगले 5 सालों के दौरान राज्य के प्रत्येक घर में पानी पहुंचाया जाएगा और ऐसी व्यवस्था सरकार ने करनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने आज यहां जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान पृथला विधानसभा क्षेत्र के सीकरी मिलन फार्म में भाजपा जिला महासचिव सोहनपाल सिंह द्वारा आयोजित स्वागत कारक्रम  में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए यह बात कही। सोहनपाल सिंह छोकर द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में हजारों लोगों ने पहुंचकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को आशीर्वाद दिया और विधानसभा चुनावों में भी भाजपा सरकार बनाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में वर्तमान सरकार बनने के बाद हमने लो प्रोफाइल रहकर जनता की सेवा की है और हर वर्ग के कार्य किए हैं। उन्होंने विरोधियों द्वारा अनुभवहीन होने के आरोप पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि हमारा अनुभव लोगों की सेवा का था जबकि कुछ लोगों ने लूट खसूट का अनुभव बनाया हुआ था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा परिवार प्रदेश की 2.5 करोड़ जनता है और हमारा मुख्य उद्देश्य लोगो के जीवन स्तर को सुगम बनाना है। प्रदेश में इज़ ऑफ डूइंग बिजऩेस के साथ साथ इज़ ऑफ लिविंग की व्यवस्था की है और अब आप लोगों को किसी कार्य के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते क्योंकि अधिकतर सेवाएं ऑनलाइन शुरू कर दी गई है जिनको निर्धारित अवधि में पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां दी जा रही है क्योंकि सरकारी नौकरियां सीमित है इसलिए युवाओं को उद्योगों में रोजगार हेतु हुनरमंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप लोगों के भारी उत्साह को देखते हुए हमें पूरा विश्वास है कि एक बार फिर प्रदेश की जनता अगले कार्यकाल के लिए आशीर्वाद देगी। इस मौके पर लोगों ने पीएम मोदी और मनोहर  लाल जिंदाबाद के नारे लगाए। भाजपा नेता सोहन पाल सिंह ने कार्यक्रम में पधारे पृथला के हजारो लोगों का आभार जताया। सोहनपाल सिंह छोकर ने जनता से अपील की कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट दें और 75 से अधिक सीटों के साथ भाजपा सरकार बनाएं ताकि राज्य इसी तरह विकास के पथ पर अग्रसर रहे।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.