Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, April 29
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » प्रदेश की उन्नति कांग्रेस के शासन मे ही संभव है- आनन्द कौशिक

प्रदेश की उन्नति कांग्रेस के शासन मे ही संभव है- आनन्द कौशिक

Ajay vermaBy Ajay verma15/10/2019No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : बल्लबगढ़, 14 अक्तूबर- बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्यासी आनन्द कौशिक ने आज त्रिखा कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, सैक्टर-22, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सैक्टर-2, सैक्टर-3, शिवाजी नगर, भीकम कॉलोनी, सैक्टर-3 छतीस गज मे विभिन्न नुक्कड सभाओं मे अपना सघन चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि भाजपा की जुमलेबाजी ने प्रदेश के विकास का पहिया रोक दिया है, कांग्रेस के शासनकाल मे हरियाणा विकास पथ पर नम्बर एक के पायदान पर था, लेकिन जबसे भाजपा की सरकार बनी है, विकास का पहिया एकदम थम गया है। केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाद भी हरियाणा के साथ भेदभाव किया गया है। चुनावों मे भाजपा आम मतदाताओं को तरह तरह के लुभावने सपने दिखाती है, और चुनाव जीतने के बाद वे उसी जनता का शोषण करने में कोई कसर नही छोड़ते हैं। श्री कौशिक ने कहा कि प्रदेश की उन्नति सिर्फ कांग्रेस के शासन मे ही संभव है, इसलिए कांग्रेस को वोट देकर सरकार बनायें और प्रदेश का गौरव लौटाने मे सहयोग करें। ऐतिहासिक नगरी बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र में व्यापारी वर्ग बहुतायत है, लेकिन जब से भाजपा का विधायक बना है, बल्लबगढ़ मे व्यापारियों की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा व्यापारियों पर तरह तरह के कर लागू कर दिये हैं जो उनके व्यापार के लिए घातक सिद्व हो रहे है। उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा को सर्वोपरि रखते हैं, फरीदाबाद विधानसभा के विधायक रहते हुए उन्होंने पूरे फरीदाबाद का कायाकल्प कर दिया था। लोगों को मूलभूत सुविधाओं को देना उनका मुख्य ध्येय रहा है। पीने के पानी, स्वास्थ्य सेवा, सफाई, बिजली और सड़क आदि बनवाने मे कोई कोर कसर बाकि नही छोडी। फरीदाबाद की जनता का भरपूर प्यार मिलता रहा था। इस बार कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बल्लबगढ़ की जनता का सेवा करने का मौका दिया है। बल्लबगढ़ की जनता की सेवा के लिए वे दिनरात एक कर देंगे। मेरे लिए राजनीति समाजसेवा का जरिया हैं। श्री कौशिक ने कहा कि यदि जनता उन्हें प्यार और वोट देकर अपना विश्वास उनमे जताऐगी तो वे भी अपना सर्वस्व उनकी सेवा मे लगा देंगे। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी राजनीति की शुरूआत बल्लबगढ़ से की थी, यहां के लोंगो की सेवा करते हुए, उन्होंने पुलिस की लाठियां खाई, जेल गये और तत्कालीन चौटाला सरकार ने उनके ऊपर केस करवा दिये थे। लेकिन वे जनता की सेवा करने से कभी पीछे नही हटे। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ट कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल, सीमा जैन, विकेश बैनीवाल,पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, दयानन्द शर्मा, सुशील शर्मा, रामनिवास शर्मा, अजय कुमार, सुभाष तोमर, श्योरण, मेंहदी हसन, हरीलाल गुप्ता, रोहित यादव, राजीव कौशिक, अश्वनी कौशिक, भगतसिंह, महेन्द्र गढ़वाल, राजेन्द्र चौहान आदि विशेष रूप से मौजूद थे।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.