Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, April 28
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » कोरोना वायरस से बचाव व जागरूकता के संबंध में लघु सचिवालय के सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई

कोरोना वायरस से बचाव व जागरूकता के संबंध में लघु सचिवालय के सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई

Ajay vermaBy Ajay verma17/03/2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद 17 मार्च : कोरोना वायरस से बचाव व जागरूकता के संबंध में सोमवार को लघु सचिवालय के सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें फरीदाबाद के एसडीएम अमित गुलिया, नगराधीश बलीना व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कृष्ण कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

एसडीएम अमित गुलिया ने कहा कि जिला के सभी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कोरोना वायरस के बारे में जानकारी होनी चाहिए और वह इस जानकारी को अपने सभी मिलने जुलने वालों को जरूर बताएं। उन्होंने कहा कि हम सबको निरंतर सावधानी बरतनी चाहिए। इस वायरस से घबराने की कोई जरूरत नहीं है, बल्कि जागरूकता बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को इस बारे में पूर्ण जानकारी दें। साथ ही इस वायरस के बारे में अपने घर के सदस्यों व मिलने जुलने वाले लोगों को भी इसकी जानकारी दें। अमित गुलिया ने बताया कि सभी अधिकारी अपने कार्यालय के साफ-सफाई करने वाले कर्मचारियों को बादशाह खान अस्पताल में एक ट्रेनिंग जरूर दिलाएं, जिससे कि वह कार्यालय की साफ-सफाई सही ढंग से रख सकें। और इस रोग से बचाव किया जा सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि यह वायरस हाथ मिलाने से, गले लगने से, कमरे में साथ रहने से ज्यादा फैलता है। अगर किसी को बुखार और खांसी हो तो वह यात्रा करने से भी बचें, नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोएं। खाँसते या छींकते समय मुंह को रुमाल या कोहनी से ढके और जिस व्यक्ति को खांसी जुखाम या बुखार के लक्षण हो तो उससे दूरी भी बनाए रखें। उन्होंने बताया कि यदि किसी को खांसी जुकाम या बुखार के लक्षण हो या सांस लेने में परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे। किसी भी प्रकार की आधारहीन सूचनाओं पर विश्वास ना करें ।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में सैनेटाइजर अवश्य रखवा दें व सभी कर्मचारी हर 20 मिनट के बाद साबुन से अपने हाथ कम से कम 40 से 50 सेकंड के लिए अवश्य धोएं। उन्होंने यह भी बताया कि सभी कार्यालयों में लोगों का आना-जाना व फाइलों का आवागमन बहुत ज्यादा होता है इसी को लेकर अपने हाथों को बार-बार धोने के साथ-साथ हाइपोक्लोराइड से कार्यालय की मेज, कुर्सी, कंप्यूटर व फर्श को साफ करवाएं। उन्होंने बताया कि हाइपोक्लोराइड बाजार में मिलता है। इसी तरह घर में अगर हाइपोक्लोराइड नहीं है तो एक गिलास विम बार सोलुशन लेकर उसमें 6 गिलास पानी और एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर उससे घर की साफ सफाई की जा सकती है।

डिप्टी सीएमओ राम भगत ने बताया कि इस मुहिम में आंगनवाड़ी, आशा वर्कर, हेल्थ वर्कर जगह-जगह जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं और उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई संदिग्ध केस मिलता है या इस रोग के लक्षण दिखाई देते हैं तो उसे तुरंत अस्पताल में पहुंचा दें। इस वायरस के लक्षण मिलने पर रोगी को करीब 14 दिनों तक अस्पताल में निगरानी में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आमजन में यह संदेश प्रचारित कर दें कि अगर किसी के आसपास इस वायरस के लक्षण से पीड़ित व्यक्ति दिखाई दे तो वह तुरंत फोन नंबर 0129- 2415623 पर कॉल करके सूचना दे दें। उन्होंने कहा कि अगर कहीं पर भी इस रोग से पीड़ित रोगी की पहचान होने की स्थिति में उसके आसपास के दायरे को पूरी तरह सील कर दिया जाता है और उस क्षेत्र में सभी की चेकिंग की जाती है।

FARIDABAD LATEST NEWS Haryana TODAY EXPRESS NEWS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.