Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » प्रवासी लोगों को नियमित रूप से दोनों समय का भोजन दिया जा रहा है : उपायुक्त यशपाल

    प्रवासी लोगों को नियमित रूप से दोनों समय का भोजन दिया जा रहा है : उपायुक्त यशपाल

    Ajay vermaBy Ajay verma08/04/2020No Comments2 Mins Read

    Today Express News / Report / Ajay Verma / फरीदाबाद, 8 अप्रैल। उपायुक्त यशपाल ने बताया कि लाॅकडाउन के दौरान जिला में जरूरतमंद परिवारों व प्रवासी लोगों को नियमित रूप से दोनों समय का भोजन दिया जा रहा है। शहर के सभी 40 वार्डों में अधिकारियों, पार्षदों व वालिंटियर के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों की तैयार सूची वाले लोगों को पके भोजन के पैकेट वितरित  किये जा रहें हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री भी प्रतिदिन वितरित की जा रही है, जिसमें आटा, दाल, चावल, तेल व मसाले आदि शामिल हैं।

    उन्होंने बताया कि रेडक्रास द्वारा अब तक 19 हजार 500 फूड पैकेट्स वितरित किए गए हैं। इसी प्रकार एनजीओ की ओर से अब तक 4 लाख 77 हजार 480 पके भोजन के पैकेट वितरित किए गए हैं। इसी प्रकार अब तक 11 हजार 596 परिवारों को सूखा राशन दिया गया है। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कारगर योजना तैयार करके हर जरूरतमंद व्यक्ति की मदद की जा रही हैं। इसके लिए सभी वार्डों मे एक-एक अधिकारी की डयूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि जिला में बनाए गए रिलीफ सेंटरों में 223 व्यक्ति ठहरे हुए हैं, जिन्हें सुबह का नाश्ता, दोपहर और शाम का भोजन दिया जा रहा है।

    कोविड-19 के कोर्डिनेटर एवं विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डा. एमपी सिंह ने बताया कि सभी सामाजिक संगठन जिला प्रशासन के साथ मिलकर गुणवतापूरक पका भोजन जरूरतमंदों लोगों को निरंतर उपलब्ध करवा रहे हैं। सेक्टर-15 स्थित गुरूद्वारा सिंह सभा से 25 हजार पैकेट प्रतिदिन तैयार किए जाते हैं तथा सेक्टर-15 स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में 6 हजार पैकेट तथा जयशंकर सेवा समिति 2 हजार 500 पके खाने के पैकेट उपलब्ध करवा रहे हैं। दाल-रोटी वाले संस्था प्रतिदिन 1 हजार 500 पैकेट, साईं धाम नहर पार 2 हजार पैकेट, क्वीन क्लब 2 हजार पैकेट, मानव सेवा समिति 500, सेक्टर-18 की आरडब्ल्यूए एक हजार तथा अन्य कई सामजिक संस्थाएं प्रतिदिन करीब 12 हजार पके खाने के पैकेट उपलब्ध करवा रही है।

    corona update Diaspora is being regularly fed both times of food: Deputy Commissioner Yashpal FARIDABAD LATEST NEWS Haryana TODAY EXPRESS NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.