Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 18
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » वीडियो कांफ्रेंसिंग कर डीसी यशपाल यादव ने पत्रकारों को दी ये जानकारी , खबर पढ़े 

वीडियो कांफ्रेंसिंग कर डीसी यशपाल यादव ने पत्रकारों को दी ये जानकारी , खबर पढ़े 

Ajay vermaBy Ajay verma06/05/2020Updated:06/05/2020No Comments3 Mins Read

Today Express News / Ajay Verma / फरीदाबाद, 6 मई।  उपायुक्त यशपाल ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार जिला में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें खोली गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से शहरी क्षेत्र में सर्वे किया जा रहा है कि दुकान खोलने से किसी क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग तो प्रभावित नहीं हो रही या फिर किसी क्षेत्र में बहुत अधिक संख्या में लोग तो बाहर नहीं आ रहे। दुकानें खोलने के बाद इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाएगा कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग के निमयों को जरूर अपनाएं। जनता को इसके लिए स्वयं भी जागरूक रहना चाहिए तथा केवल जरूरी कार्य या सामान लेने के लिए ही बाहर आएं, अन्यथा अपने घरों में रहें।

उपायुक्त बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा ऑनलाइन माध्यम से पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र भी फरीदाबाद में शुरू हो गए हैं तथा कई क्षेत्रों में जरूरी सामान की दुकानें भी खोली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गत महीने 9 व 10 अप्रैल को बड़े स्तर पर पूरे जिला में घर-घर सर्वे किया गया तथा आईएलआई के मरीज की पहचान की गई। उनकी बाद में चिकित्सा जांच की गई तथा जिन व्यक्तियों में लक्षण अधिक थे, उनकी कोविड-19 जांच भी की गई। इसके अलावा कैमिस्ट की दुकानों, निजी व सरकारी अस्पताल की ओपीडी, आरडब्ल्यूए तथा पंच-सरपंच से भी संदिग्ध मरीजों के संबंध में रिपोर्ट एकत्रित की जाती है तथा उनका मेडिकल चेकअप किया जाता है। इसके बाद अगर डाक्टर्स को लगता है कि कोविड-19 टेस्ट होना चाहिए तो फिर उनका टेस्ट करवाया जाता है।

इस वीडियो कांफ्रेंसिंग प्रेस वार्ता में दूरदर्शन से सुधीर शर्मा , जनता टीवी से अनिल जैन , टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ से अजय वर्मा , पत्रकार मंजीत सिंह सहित फरीदाबाद के तमाम वरिष्ठ पत्रकारो ने हिस्सा लिया और सवाल किये। जिसका जिला उपायुक्त ने तसल्ली से जवाब दिया।

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी सक्रियता से कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 78 केस सामने आएं, जिनमें से ठीक होने के बाद 45 डिस्चार्ज हो गए तथा 31 लोगों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव केस में सभी संपर्क लोगों की पहचान कर उन्हें आइसोलेट किया जाता है ताकि बीमारी का फैलाव अधिक न हो। कई मामले ऐसे भी आए हैं, जिनमें किसी प्रकार के भी लक्षण नहीं दिखाई दे रहे थे तथा उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। ऐसे में लोगों को और अधिक सतर्क रहना चाहिए तथा सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क का हर हालत में उपयोग करना चाहिए। उन्होंने प्रवासी लोगों को उनके प्रदेश में भेजने संबंधी सवाल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए उचित व्यवस्था की जा रही है। एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया को नोडल अधिकारी बनाया गया है तथा ई-दिशा पोर्टल पर लिंक https://edisha.gov.in/eForms/MigrantService को मजदूरों के पंजीकरण के लिए खोला गया है। जिस पर वे पंजीकरण करेंगे, उन्हें उनके प्रदेश भेजने की व्यवस्था कर दी जाएगी।

Corona DC Yashpal Yadav gave this information to reporters by doing video conferencing LockDown read the news
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.