Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » फरीदाबाद जिले में कन्टेनमेंट जोन की सूची संशोधित की गयी।  

    फरीदाबाद जिले में कन्टेनमेंट जोन की सूची संशोधित की गयी।  

    Ajay vermaBy Ajay verma20/05/2020No Comments3 Mins Read

    Today Express News / Report / Ajay verma / फरीदाबाद, 20 मई। जिलाधीश यशपाल ने फरीदाबाद जिला में कंटेनमेंट जोन की सूची संशोधित की है, जिसके तहत नए क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में शामिल किए हैं। इन कंटेनमेंट जोन में जिला प्रशासन, हरियाणा सरकार व केंद्र सरकार द्वारा जारी सभी हिदायतें लागू होंगी। जिला संकट समन्वय समिति की बैठक में हाल ही में जिन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव के नए मामले सामने आएं हैं, उन एरिया में नए कंटेनमेंट जोन बनाने का निर्णय लिया गया था। कंटेनमेंट जोन के क्षेत्र से बाहर शहरी क्षेत्र में 200 मीटर की परिधि तक तथा ग्रामीण क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन के क्षेत्र से बाहर 1000 मीटर की परिधि तक का क्षेत्र बफर जोन घोषित किया है।

    जिलाधीश ने बताया की पहले घोषित 26 कंटेनमेंट जोन के अलावा और 6 नए  कंटेनमेंट जोन घोषित किये गये हैं जिससे सम्बंधित क्षेत्रों में भी कंटेनमेंट जोन के नियम लागू होंगे।

    जिलाधीश ने बताया कि कंटेनमेंट जोन की सूची में शिव दुर्गा विहार, पलवली गांव, डबुआ कॉलोनी, सेक्टर-88 स्थित एफ ब्लॉक, चावला कॉलोनी स्थित डी ब्लॉक, एनआईटी-1 स्थित ब्लॉक-ए, बी, सी, गांव बड़खल एवं अनखीर, सेक्टर-28, बाढ़ मोहल्ला ओल्ड फरीदाबाद, ब्लॉक-बी जवाहर कॉलोनी, मुजेसर, ग्रीन फील्ड कॉलोनी को शामिल किया गया है। इसी प्रकार संजय कॉलोनी, सेक्टर-23 का मकान नंबर-एमसीएफ 9470, गली नंबर 294, 295 नजदीक गौंछी ड्रेन, एमसीएफ-9491, गली नंबर 295, दुकान नंबर 8810 नजदीक गली नंबर 285 और प्लाट नंबर एफ-12 वर्कशाप एरिया को कंटेनमेंट जोन नंबर-13 बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन-14 में सेक्टर-23ए व संजय कॉलोनी में मकान नंबर-1235, मकान नंबर-1648, मकान नंबर-1353 सेक्टर-23ए तथा दुकान नंबर-48 गली नंबर 8 व दुकान नंबर 13 गली नंबर 3, संजय कॉलोनी का एरिया शामिल किया गया है। कंटेनमेंट जोन-15 में प्लाट नंबर 1136 से 1145, 1520 से 1563, 1886 से 1961, 1962 से 1965, 2028 से 2031, 2032 से 2041, 2079 से 2087, 2935 से 2937, 2980 से 2982, सेक्टर 62 का क्षेत्र शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन-16 में आदर्श कॉलोनी नजदीक मुल्ला होटल के क्षेत्र में दुकान नंबर जे-1, दुकान नंबर 370, दुकान नंबर 303 और दुकान नंबर-जे-59 का एरिया शामिल किया गया है। कंटेनमेंट जोन-17 में प्लाट नबर 288 से 701, सेक्टर-18 हाउसिंग बोर्ड कालोनी का एरिया शामिल किया गया है। इसी प्रकार कंटेनमेंट जोन-18 में गांव फतेहपुर चंदीला में सुखबीर सिंह एडवोकेट का मकान से, फिरेह चंदीला, विजय चंदीला और पंचायत भवन का एरिया शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन-19 में गांव माहोला, कंटेनमेंट जोन-20 में गांव सीही, कंटेनमेंट जोन-21 में बल्लबगढ़ की शिव शारदा कॉलोनी, कंटेनमेंट जोन-22 में तिलपत सेक्टर-9 में मवाई रोड पर शिव मंदिर से महेंद्रा बिल्डिंग मैटेरियल शॉप तक का एरिया शामिल किया गया है। कंटेनमेंट जोन-23 में सेक्टर-17 में प्लाट नंबर 666(पी) से 658(पी) और प्लाट नंबर 853(पी) से 870(पी) तक का एरिया भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन-24 में सेक्टर 10 में प्लाट नंबर 996 से 966 तक तथा प्लाट नंबर 739 से 759 तक का एरिया शामिल किया गया है।

    कंटेनमेंट जोन-25 में सेक्टर 5 इंदिरा कॉलोनी और कंटेनमेंट जोन-26 में रेलवे रोड व सेक्टर 22 व 24 के डिवाइडिंग रोड पर स्थित नाला के साथ आटो पिन झुग्गी का पूर्ण एरिया शामिल किया गया है। कंटेनमेंट जोन-27 में प्लाट नंबर 8 पी से 21 पी, 75 पी से 90 पी, 91 पी से 114 पी, 161 पी से 198 पी और प्लाट नंबर 168 पी से 175, 183 से 191 पी, 215 पी से 218, 235 से 238 पी एवं 116 पी से 141 पी सेक्टर 14 कि पंक्ति को शामिल किया गया है। कंटेनमेंट जोन-28 में प्लाट नंबर 687 पी से 699 पी के सामने वाली पंक्ति और रोड के बीच वाला इलाका, प्लाट नंबर 834 पी से 853, 714 पी से 727 पी के सामने वाली रोड, सेक्टर 7-8 कि डिवाइडिंग रोड का हिस्सा और 780 पी से 803 पी के साथ वाली पंक्ति को शामिल किया गया है। कंटेनमेंट जोन-29 में फायरिंग रेंज रोड से घिरी हुई साईं कॉलोनी और मवई गाँव कि छाएंसा डिस्ट्रीब्युट्री (छोटी नहर) के साथ साईं मंदिर रोड को शामिल किया गया है। कंटेनमेंट जोन-30 में खेडी कलां रोड के साथ वाले हिस्से पर वर्तमान दुकान के बीच खेरी कलां सड़क के खिंचाव पर विद्यमान संरचना, जैसे कि कृष्णा डेयरी और जय माँ दुर्गे निर्माण सामग्री की दुकान, इंद्रा कॉलोनी खेडी पुल के पास को शामिल किया गया है। कंटेनमेंट जोन-31 में नचौली रोड के साथ सेक्टर 87-88 की डिवाइडिंग रोड, विकास नगर और हनुमान नगर कॉलोनी सेक्टर 87 को शामिल किया गया है। कंटेनमेंट जोन-32 में सरस्वती स्कूल और श्री चौधरी के अधविकसित प्लाट के बीच का हिस्सा (हिमालय स्कूल वाली पॉकेट और एयर फ़ोर्स नाला के बीच का आंशिक इलाका), अग्रवाल स्कूल वाली गली (देवेश अग्रवाल अधिवक्ता के घर से लेकर गली नंबर 1, 5 एवं 5/1 ख़ुशी सिलाई सेंटर तक) सरस्वती स्कूल, संजय एन्क्लेव, पर्वतिया कॉलोनी (मस्जिद वाला इलाका) को शामिल किया गया है।

    The list of containment zones in Faridabad district was revised.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.