Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » लॉकडाउन में ब्राइट ट्यूटी ने 40,000 शिक्षकों को ऑनलाइन शिक्षण विधि का प्रशिक्षण दिया

    लॉकडाउन में ब्राइट ट्यूटी ने 40,000 शिक्षकों को ऑनलाइन शिक्षण विधि का प्रशिक्षण दिया

    Ajay vermaBy Ajay verma06/06/2020Updated:06/06/2020No Comments4 Mins Read

    Today Express News / Ajay Verma / 6 जून, 2020: कोविड -19 महामारी के कारण स्कूलों को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस स्थिति ने स्कूलों व अन्य शिक्षण संस्थानों को सीखने की नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया है। वहीं दूसरी ओर यह लॉकडाउन छात्रों को ऑनलाइन कक्षाएं देने के मामले में शिक्षकों के लिए एक परेशानी बनकर भी सामने आया है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कई शिक्षण संस्थान व शिक्षक बेहद कम या बिना तैयारी के ऑनलाइन शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान इस मुश्किल दौर में शिक्षकों और शिक्षण संस्थानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली स्थित भारत के लोकप्रिय ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म ब्राइट ट्यूटी द्वारा राजस्थान, उड़ीसा, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के विभिन्न निजी और राज्य शैक्षिक बोर्ड के स्कूलों में पढ़ाने वाले 40,000 शिक्षकों को ऑनलाइन शिक्षण विधि के लिए प्रशिक्षित किया है। इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को मुख्य रूप से छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाने के तरीकों के बारे में सीखाया गया। साथ ही ऑनलाइन क्लास लेते हुए छात्रों के साथ तालमेल स्थापित करने और आसान तरीके से सभी छात्रों को पाठ्यक्रम समझाने व ऑनलाइन क्लासेस के लिए जरूरी अन्य उपयोगी टूल्स की बारीकियों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में शामिल होने वाले 70% से अधिक शिक्षक टियर 2 और 3 शहरों से थे। इस प्रशिक्षण सत्र के बारे में बात करते हुए अनंत गोयल, निदेशक और संस्थापक ब्राइट ट्यूटी ने कहा कि, ” देशव्यापी लॉकडाउन छात्रों के लिए एक मुश्किल समय है। लेकिन इस दौर में शिक्षकों की अहम भूमिका है, उनको ऑफलाइन शिक्षण के स्थान पर ऑनलाइन शिक्षण तकनीक को अपनाना होगा। महामारी के प्रकोप के बाद हमने अपने स्टडी प्लेटफॉर्म में छात्रों की ऑनलाइन सीखने की उत्सुकता को देखा है। शिक्षण क्षेत्र से जुड़े होने के कारण हम इस मुश्किल दौर में छात्रों और शिक्षकों की जरूरतों को भलिभांति पहचानते हैं और उसको पूरा करना ही अपना लक्ष्य मानते हैं।

    “देश नए बदलावों के लिए तैयार है, ऐसे में हमने अपने शिक्षकों को ऑनलाइन तकनीक से पढ़ाने के नए तरीकों को सीखने में मदद करने का फैसला किया है।हमारे प्रशिक्षण में हिस्सा लेने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण सामग्री के रूप में कुछ वीडियो (video testimonials) प्रदान किये जाते हैं । इससे उन्हें स्कूली शिक्षा को दोबारा से नियमित व सुचारू बनाने में मदद मिलती है।” जयनगर (बेंगलुरु) के स्कूल शिक्षिका कविता प्रसाद ने कहा, “इस सत्र में हमें सिखाया गया कि हम किस प्रकार से सरल उपकरणों (टूल्स) का उपयोग करके ऑनलाइन कक्षाओं का प्रभावी रूप से संचालन कर सकते हैं। मेरे लिए यह सत्र बेहद ज्ञानवर्धक रहा। मेरा स्कूल शिक्षकों से ऑनलाइन क्लासेस करवा रहा है, ऐसे में अब मुझे ऑनलाइन क्लासेस के अधिकतर एप्लीकेशन और टूल्स को इस्तेमाल करना आ गया है।” हमारे द्वारा ऑनलाइन सीखने की प्रक्रिया को सशक्त बनाने के लिए लॉकडाउन में अप्रैल माह से भारत के विभिन्न शैक्षिक बोर्ड की कक्षा 6वीं से 8वीं के छात्रों के लिए यूट्यूब पर मुफ्त लाइव क्लासेस भी शुरू की गई हैं। ब्राइट ट्यूटी के बारे में: ब्राइट ट्यूटी भारत का सबसे भरोसेमंद और किफायती स्टडी प्लेटफॉर्म है, जो 20 से अधिक शैक्षिक बोर्ड में पढ़ने वाले अनगिनत छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करता है। छात्रों को सीखने के नए तरीकों के बारे में बताने वाला यह स्टडी प्लेटफॉर्म भारत के प्रतिष्ठित और अग्रणी पब्लिकेशन हाउस गोयल ब्रदर्स प्रकाशन की विशेष पहल से शुरू किया गया है। गोयल ब्रदर्स प्रकाशन पूरे भारत में 25,000 से अधिक स्कूलों की आवश्यकताओं को पूरा करता है और 80 लाख से अधिक किताबें विक्रय करता है। ब्राइट ट्यूटी अपने मंच पर विविध हितधारक जैसे स्कूल, राज्य शैक्षिक बोर्ड और निदेशालयों को एक ही जगह समायोजित करता है। यह उपक्रम कॉरपोरेट और टेलीकॉम कंपनियों के साथ मिलकर फंडिंग और बिक्री के लिए सहयोग भी करता हैं ।

    000 teachers online teaching method Bright Tutti trains 40 In lockdown
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.