Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, April 26
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » कॉन्वेजीनियस ने हिमाचल प्रदेश में एआई-बेस्ड पर्सनलाइज्ड असेसमेंट्स लॉन्च किया

कॉन्वेजीनियस ने हिमाचल प्रदेश में एआई-बेस्ड पर्सनलाइज्ड असेसमेंट्स लॉन्च किया

Ajay vermaBy Ajay verma16/06/2020No Comments4 Mins Read

Today Express News / Ajay Verma / जून, 2020: भारत का तेजी से बढ़ता एड-टेक सोशल एंटरप्राइज कन्वेजीनिय ने किफायती दरों पर लर्निंग गैप को दूर करने के लिए टेक्नोलॉजी का लाभ उठाया है। पिछले सप्ताह की स्थिति में कॉन्वेजीनियस एक मिलियन छात्रों तक पहुंच गया है। उन्होंने हिमाचल के शिक्षा विभाग के साथ-साथ व्यापक प्रभाव पैदा करने के लिए राज्य के साथ काम करने वाली काउंसिलिंग इकाई समग्र से पार्टनरशिप की है। यह पार्टनरशिप एआई-बेस्ड असेसमेंट, प्रैक्टिस टेस्ट और पर्सनलाइज्ड लर्निंग प्रदान करने में सक्षम है।  वैश्विक महामारी और लंबे समय तक लॉकडाउन ने पूरे देश में स्कूली बच्चों सहित शिक्षा को देखने के नजरिये में व्यापक बदलाव आया है। लाइव वीडियो क्लासेस अब नया नॉर्मल है और रिमोट टीचिंग व लाइव क्लासेस के जरिये सीखना कई राज्यों के सरकारी स्कूलों के लिए आसान नहीं है।  तीन अलग-अलग हितधारकों के इस सहयोग के जरिये हिमाचल प्रदेश राज्य में रिमोट लर्निंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का प्रयास किया जा रहा है और यह क्षेत्र के छात्रों के लिए एजुकेशन इक्विटी और हासिल करने योग्य परिणामों को बढ़ावा देकर लर्निंग और स्किल के गैप को कम करने में मदद करेगा। कॉन्वेजीनियस का पर्सनलाइज्ड और एडॉप्टिव लर्निंग प्लेटफार्म छात्रों को व्यक्तिगत और प्रासंगिक नजरिये से सीखने में मदद करता है जो छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों की आवश्यकताओं पर फोकस करता है, एक प्रणालीगत शैक्षणिक बदलाव में मदद करता है।

 एआई-इनेबल्ड सॉल्युशन व्हाट्सएप और अन्य मौजूदा ऐप्स पर चल रहा है, और सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए मजबूत ऑनलाइन लर्निंग प्रोग्राम ने यह सुनिश्चित किया है कि स्कूल बंद होने से उनकी सीखने की प्रक्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। कॉन्वेजीनियस द्वारा विकसित प्रोग्राम में इस्तेमाल किया गया व्हाट्सएप बॉट, एआई बॉट्स का पहला उदाहरण है, जो सीखना जारी रखने के लिए सरकारी स्कूलों में इतने व्यापक पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है।  प्रेरक पहल पर कॉन्वेजीनियस के सह-संस्थापक जयराज भट्टाचार्य और शशांक पांडे ने कहा, “कोविड-19 महामारी में अपनी प्रतिक्रिया के हिस्से के रूप में हमारे संगठन ने बी2सी रणनीति अपनाई है ताकि वह इस कठिन समय और संकट को जवाब दे सके। हम टेक्नोलॉजी-बेस्ड असेसमेंट प्रदान करने के लिए समग्र और हिमाचल राज्य के साथ साझेदारी कर खुश हैं जो हिमाचल के छात्रों को एआई-बेस्ड शिक्षा प्रदान करने के लिए हमारे लॉन्च की रीढ़ बनेगी।

अब तक मिली प्रतिक्रिया अप्रत्याशित रही है और एक हफ्ते में 31 हजार शिक्षकों और 100,000 छात्रों ने रजिस्टर किया है।”  उन्होंने आगे कहा, “हम अगले 5 महीनों में 5 मिलियन छात्रों के लक्ष्य तक पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं। हम राज्य के छात्रों के लिए असेसमेंट और डाउट्स क्लीयरिंग को ऑटोमेट करने के लिए एआई-बेस्ड सुविधाओं की एक सीरीज शुरू करेंगे।”  इस नई साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए, समग्र के सह-संस्थापक अंकुर बंसल ने कहा, “लॉकडाउन के दौरान, राज्य सरकार ने होम लर्निंग को बढ़ावा देने के लिए सर्वव्यापी व्हाट्सएप-बेस्ड चैटबॉट के माध्यम से #हरघरपाठशाला प्रोग्राम शुरू किया है, ताकि यह जाना जा सके कि इन प्रयासों से छात्र कितना सीख, समझ पा रहे हैं। जमीनी स्तर पर डेटा के इस्तेमाल को लेकर स्पष्टता और सहयोग के लिए भी काम कर रहे हैं। हमने छात्रों तक पहुंचने के लिए और इस प्रोग्राम को हिमाचल में एक क्रांति बनाने के लिए कई समुदायों को शामिल किया है।

हिमाचल प्रदेश के छात्रों की ओर से हम इस यात्रा को सार्थक, मजेदार और लर्निंग से भरपूर बनाने के लिए अपने एडटेक पार्टनर कॉन्वेजीनियस के आभारी हैं।”    इस विचारशील शिक्षण पहल के परिणामों पर टिप्पणी करते हुए हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के डीपीओ और डाइट प्राचार्य देवेंदर सिंह चौहान ने कहा, “एआई-बेस्ड चैटबॉट असेसमेंट में ऊना जिले में 4,000 से अधिक छात्रों की भागीदारी देखी गई। यह अपनी तरह का पहला असेसमेंट था और यह हमारे छात्रों के लिए सुखद और आकर्षक अनुभव था क्योंकि गणित और हिंदी से संबंधित 70% से अधिक समस्याओं और प्रश्नों को सही ढंग से हल किया गया था। मैं इस लॉकडाउन के दौरान छात्रों को सीखने और बढ़ने में मदद करने के लिए नए इनोवेशन लाने के लिए शिक्षा विभाग को बधाई देना चाहता हूं।

 
 ”  कॉन्वेजीनियस के बारे में  
कॉन्वेजीनियस एक एड-टेक सोशल एंटरप्राइज है जिसमें पर्सनलाइज्ड और एडॉप्टिव लर्निंग सॉल्युशन का एक सूट है। यह भारत में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए लर्निंग के साइंस, एआई और नज थ्योरी में हुए रिसर्च का इस्तेमाल करता है और लोगों के लर्निंग गैप को दूर करता है। सीजी का लक्ष्य के-12 के लिए बेहतर लर्निंग आउटकम प्रदान करना है। इसके प्रोडक्ट्स का लक्ष्य मौजूदा लर्निंग लेवल का असेसमेंट करने और हर बच्चे के लिए लर्निंग यात्रा को गेमीफाइड और पर्सनलाइज्ड बनाना है।
Convergentius Launches AI-based Personalized Assessments in Himachal Pradesh
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

FedEx और आईआईटी मद्रास ने भारत में पहली शहरी ड्रोन लॉजिस्टिक्स ट्रायल्स सफलतापूर्वक पूरे किए भविष्य की सप्लाई चेन के लिए एक अहम पड़ाव

22/04/2026

आइटेल ने फीचर फोन के लिए काउंटर रिप्‍लेसमेंट ऑफर लॉन्‍च किया

20/04/2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया; 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.