Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, May 26
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » किसानों को 7 हजार रुपये प्रति एकड़ फसल विविधिकरण पर अनुदान दिया जा रहा है : उपायुक्त यशपाल

किसानों को 7 हजार रुपये प्रति एकड़ फसल विविधिकरण पर अनुदान दिया जा रहा है : उपायुक्त यशपाल

Ajay vermaBy Ajay verma24/06/2020No Comments2 Mins Read
yashpal yadav ias

Today Express News / Ajay Verma / फरीदाबाद, 24 जून। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से मेरा पानी-मेरी विरासत स्कीम के तहत खरीफ फसलों में धान फसल की जगह दूसरी फसल जैसे कपास, बाजरा दलहन आदि की बिजाई करने पर किसानों को 7 हजार रुपये प्रति एकड़ फसल विविधिकरण पर अनुदान दिया जा रहा है।

उपायुक्त यशपाल ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मेरा पानी-मेरी विरासत स्कीम के बारे में किसानों को जागरूक कर उन्हें फसल विविधिकरण अपनाने बारे प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि किसान फसल विविधिकरण संबंधी पूरा ब्यौरा सीएससी केंद्रों पर जाकर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पोर्टल पर अपलोड करवा करवाएं।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक ने बताया कि जिला में अब तक एक हजार 499 किसानों ने 1358.125 हेक्टेयर भूमि पर खरीफ की फसलों की जानकारी विभाग के पोर्टल पर अपलोड करवाई है। उन्होंने बताया कि 60 किसानों ने 63.976 हैक्टेयर भूमि पर मक्का की फसल बिजाई की है तथा 454 किसानों ने 468.030 हेक्टेयर भूमि पर बाजरा की फसल की फसल बिजाई की है। इसी प्रकार 489 किसानों ने 382.770 हैक्टेयर भूमि पर कपास की फसल की बिजाई की है और 26 किसानों ने 28.073 हैक्टेयर भूमि पर दलहन की फसल की बिजाई संबंधी विवरण पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। इसी प्रकार जिला में 264 किसानों ने 265.381 हैक्टेयर भूमि पर सब्जियों की फसल की बिजाई की तथा 30 किसानों ने 20.158 हैक्टेयर भूमि पर फलों की खेती की है तथा 176 किसानों ने 129.737 हैक्टेयर भूमि पर फूलों की खेती की गई है, जिसका विवरण विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया गया है।

उप निदेशक ने बताया कि किसानो को मेरा पानी-मेरी विरासत स्कीम के तहत खरीफ की फसलों में अनुदान राशि केवल उन्हीं किसानों को दी जाएगी, जिन्हें गत वर्ष 2019 में खरीफ की फसल में धान की बिजाई अपने खेतों में कर रखी थी और इस बार वे मक्का, कपास, बाजरा तथा दलहन की फसलों की बिजाई कर रहे हैं। इन किसानों को अपनी खरीफ की फसल की जानकारी विभाग के पोर्टल पर अपलोड करवानी होगी। जिला में राजस्व विभाग द्वारा फसलों के रिकॉर्ड की पुष्टि होने के बाद ही कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा किसानों को अनुदान राशि दी जाएगी। जो कि लाभार्थि किसानों के सीधे बैंक खाते में डाली जायेगी। जिन किसानों ने फसल विविधिकरण के तहत धान की फसल की जगह अन्य फसलों की बिजाई की है, उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी पर खरीदा जाएगा।

7 thousand per acre crop diversification is being given to farmers: Deputy Commissioner Yashpal Ias Yashpal KIsan TODAY EXPRESS NEWS TodayExpressNews
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

व्हीलचेयर पर निर्भरता वाले 69-वर्षीय ब्लड कैंसर मरीज का फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में बोन मैरो ट्रांसप्लांट से किया गया सफल उपचार

26/05/2026

क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत 21 किलो 55 ग्राम गांजा सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

24/05/2026

श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया- डॉ. राजेश भाटिया

24/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.