Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, June 23
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » बेंचमार्क इंडेक्स में उछाल जारी; निफ्टी 0.33%, सेंसेक्स 187.24 अंकों की बढ़त के साथ हुए बंद

बेंचमार्क इंडेक्स में उछाल जारी; निफ्टी 0.33%, सेंसेक्स 187.24 अंकों की बढ़त के साथ हुए बंद

Ajay vermaBy Ajay verma08/07/2020No Comments3 Mins Read
Angel Broking
Angel Broking

ईटी और फाइनेंशियल शेयरों की अगुवाई में लगातार पांचवें दिन भारतीय बाजारों में तेजी देखने को मिली।

निफ्टी 10 हजार के निशान से ऊपर रहकर 0.33% या 36.00 अंक चढ़ा और 10,799.65 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 0.51% या 187.24 अंक बढ़कर 36,674.52 अंक पर बंद हुआ।

लगभग 1312 शेयर आगे बढ़े, 151 शेयर अपरिवर्तित रहे, जबकि 1374 शेयरों में गिरावट आई।

बजाज फाइनेंस (7.76%), इंडसइंड बैंक (5.86%), बजाज फिनसर्व (4.47%), इंफोसिस (3.39%), और ICICI बैंक (3.52%) निफ्टी में टॉप गेनर रहे।

अदानी पोर्ट्स (3.53%), पावर ग्रिड कॉर्प (2.98%), आईटीसी (2.65%), एनटीपीसी (2.52%), और ग्रासिम इंडस्ट्रीज (2.87%) निफ्टी लूजर्स में टॉप पर थे।

यूनीकेम लैबोरेटरीज    कंपनी ने घोषणा की कि उसने यूएसएफडीए से साइक्लोबेनज़ाप्राइन हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट के लिए यूएसएफडीए अनुमोदन प्राप्त किया है जो मांसपेशियों की ऐंठन के इलाज में उपयोग किया जाता है। यूनीकेम लैबोरेटरीज के शेयरों में 3.63% की वृद्धि हुई और उन्होंने 190.00 रुपए पर कारोबार किया।

बजाज ऑटो    कंपनी ने अपने वालुज औरंगाबाद प्लांट में कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में 50% कटौती की घोषणा की। बजाज ऑटो के शेयरों में 1.63% की गिरावट दर्ज की गई और यह आज के कारोबारी सत्र में 2850.00 रुपए पर कारोबार करता दिखा।

अल्ट्राटेक सीमेंट    कृष्णा होल्डिंग्स पीटीई, सिंगापुर और अल्ट्राटेक नाथद्वारा के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। इसके जरिये कंपनी शेडोंग बिनानी रोंगन सीमेंट कंपनी लिमिटेड में 92.5% की इक्विटी शेयरहोल्डिंग विनिवेश कर रही है। कंपनी के शेयरों में 1.88% की गिरावट आई और उसने 3856.90 रुपये पर कारोबार किया।

सुजलॉन एनर्जी    विंड टरबाइन बनाने वाली कंपनी सुजलॉन एनर्जी ने उच्च वित्तीय लागत और कम राजस्व के कारण चौथी तिमाही के लिए 834.22 करोड़ रुपए की समेकित शुद्ध हानि की घोषणा की। इससे कंपनी के शेयरों में 4.50% की गिरावट आई और इसने 5.30 रुपए पर कारोबार किया।

बजाज फाइनेंस    बजाज फाइनेंस ने अपने एयूएम को मॉरेटोरियम के तहत 27% से घटाकर 15.5% करने की घोषणा की। परिणामस्वरूप, आज के कारोबारी सत्र में कंपनी के शेयरों में 7.76% की वृद्धि हुई और रु 3349.90 पर कारोबार हुआ।

आरआईएल    हालिया तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 6348.0 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल कंपनी द्वारा किए गए शुद्ध लाभ की तुलना में 38.74% कम है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में 1.60% की गिरावट दर्ज की गई और आज के कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 1822.15 रुपए रही।
बंधन बैंक    बंधन बैंक के शेयरों में 9.54% की बढ़ोतरी हुई और कंपनी ने अपने अग्रिम और ऋण में 18% की वृद्धि और वित्तीय वर्ष 2021 की पहली तिमाही के लिए अपनी कुल जमा राशि में 35% की वृद्धि दर्ज करने के बाद 391 रुपए पर कारोबार किया।

भारतीय रुपया    घरेलू इक्विटी बाजार में उतार-चढ़ाव भरे व्यापार के कारण भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.93 के निचले स्तर पर बंद हुआ।

 सोना    आज के कारोबारी सत्र में सोने की कीमतें स्थिर रही क्योंकि निवेशकों ने दुनिया भर में कोविड-19 मामलों की संख्या में वृद्धि के बाद सोने पर उम्मीदें जताई।

ग्लोबल मार्केट से नकारात्मक संकेत
टेस्ला इंक के शेयरों की कीमत लक्ष्य और तिमाही डिलीवरी के बाद लगभग 13% बढ़ गई। आज के कारोबारी सत्र में नैस्डैक 2.21% चढ़ गया। कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या के बीच वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुझानों के बाद आज के कारोबारी सत्र में यूरोपीय बाजारों में गिरावट रही। एफटीएसई एमआईबी 0.13% नीचे चला गया, एफटीएसई 100 1.32% नीचे चला गया, निक्केई-225 0.44% नीचे चला गया, जबकि हैंग सेंग 1.38% नीचे चला गया।

Sensex closed up by 187.24 points The benchmark index continues to bounce; Nifty 0.33%
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

FNP ने फादर्स डे 2026 कलेक्शन ‘हीज़ द रीजन’ लॉन्च किया — प्यार, विरासत और रोज़मर्रा के खास पलों का भावपूर्ण उत्सव

19/06/2026

किआ इंडिया दिल्ली में लेकर आई ‘किआ वाइब स्टूडियो’, हाइब इंडिया पॉप-अप पार्क में युवा क्रिएटर्स के लिए खास अनुभव

12/06/2026

किआ इंडिया ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया; देशभर के वर्कशॉप और ऑफिसों में सस्टेनेबिलिटी अभियान चलाया

10/06/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.