Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » मानव रचना हैप्पी टाइम्स में रेसलर सुशील कुमार से खास बातचीत

    मानव रचना हैप्पी टाइम्स में रेसलर सुशील कुमार से खास बातचीत

    Ajay vermaBy Ajay verma18/07/2020No Comments2 Mins Read
    Special talk with wrestler Sushil Kumar in Manav Rachna Happy Times
    Photo Manav rachna Pro

    Today Express News / Report / Ajay Verma / फरीदाबाद, 18 जुलाई: मानव रचना हैप्पी टाइम्स के 11वें संस्करण में भारतीय रेसलर और ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले सुशील कुमार से हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने अपने जीवन की कई महत्वपूर्ण बातें छात्रों के साथ साझा की. उन्होंने कहा, जीवन में सफलका पाने के लिए कोई शॉर्ट-कट नहीं होता है, उसके लिए कड़ी मेहनत और परिश्रम करना होता है. सुशील कुमार ने बताया जो भी छात्र रेसलिंग में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं वह 12 साल की उम्र से ही प्रैक्टिस करना शुरू कर दें, क्योंकि छोटी उम्र में दांव सीखना बेहद आसान होता है. 15-16 साल की उम्र में रेसलिंग के दांव सीखने में थोड़ी मुश्किल सामने जरूर आती है. सुशील कुमार ने अपनी जीत का श्रेय अपने गुरु सतपाल को दिया.

    जज्बा फाउंडेशन ने अपने मुहीम “पर्यावरण भागीदारी” के तहत कराया ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन

    उन्होंने कहा, आज वह जो भी हैं अपने गुरु और बुजुर्गों को आशीर्वाद से हैं. लगातार प्रैक्टिस के कारण इंजरी होने के सवाल पर उन्होंने कहा, रिहैब और ट्रेनिंग सेशन लेने चाहिए ताकि चोट गहरी न हो और शरीर को नुकसान न पहुंचाए. उन्होंने बताया ओवर प्रैक्टिस भी शरीर को नुकसान पहुंचाती है, खिलाड़ियों को इसका भी खास ध्यान रखना चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई आने वाले समय में विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया समेत कई यंग पहलवान हैं जो देश की झोली ओलंपिक मेडल से भरेंगे. सुशील कुमार ने ये भी बताया कि उन्हें मालदीव्स घूमना बहुत पसंद है. वह साल में दो बार भी परिवार के साथ मालदीव्स घूमने जाते हैं. उन्हें समंदर के बीच रहना बहुत अच्छा लगता है. मानव रचना शैक्षणिक संस्थान की वीपी डॉ. अमित भल्ला ने सुशील कुमार का धन्यवाद किया. उन्होंने उन्हें कैंपस आने का भी न्योता दिया. ऑनलाइन आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में मानव रचना के छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया.

    faridabad Latest News Manav Rachna Special talk with wrestler Sushil Kumar in Manav Rachna Happy Times TODAY EXPRESS NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत लॉन्च, स्वरा भास्कर समेत कई जानी-मानी हस्तियां रहीं मौजूद

    15/10/2026

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.