Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 12
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » लूट और छीना झपटी की कई वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर अपराधियों को क्राइम ब्रांच 48 ने दबोचा

    लूट और छीना झपटी की कई वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर अपराधियों को क्राइम ब्रांच 48 ने दबोचा

    Ajay vermaBy Ajay verma02/08/2020No Comments2 Mins Read
    Crime Branch 48 arrested three vicious criminals who carried out many incidents of loot and snatching
    Photo Faridabad Police pro

    Today Express News / Report / Ajay Verma / फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच 48 ने छीना झपटी और लूटपाट करने वाले जिला एटा यूपी निवासी प्रदीप, जिला अलीगढ़ यूपी निवासी मुस्ताक और नुहू मेवात निवासी शाकिर को गिरफ्तार किया है। हाल ही में आरोपी प्रदीप भारत कॉलोनी नहर पार फरीदाबाद और शाकिर एवं मुस्ताक प्रेम नगर झुग्गी सेक्टर 17 फरीदाबाद में रह रहे हैं। श्रीमती धारणा यादव ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान आरोपी जिला फरीदाबाद में लूट और छीना झपटी की करीब एक दर्जन वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

    हाल ही में आरोपियों ने दिनांक 29-07-2020 को मुंह पर मास्क लगाकर दोपहर लगभग 1:30 बजे नंगला गुजरान गांव स्थित भूमि कम्युनिकेशन मोबाइल दुकान मालिक की दुकान में जबरन घुसकर दुकानदार को थप्पड़ मारा तथा एक आरोपी ने दुकानदार पर चाकू तान दिया और तीसरे आरोपी ने दुकान के गल्ले से 40 हजार रुपये लूट लिए तथा दुकानदार को जान से मारने की धमकी देते हुये वहां से मोटर साइकिल पर सवार होकर भाग गए थे। जिस पर आरोपियों के खिलाफ थाना मुजेसर में लूट और arm एक्ट की धारा सहित मामला दर्ज किया गया था।

    क्राइम ब्रांच 48 ने दो आरोपियों प्रदीप व शाकिर को अपने सूत्रों के माध्यम से दिनांक 01-08-2020 को नया पुल सेक्टर-29 फरीदाबाद से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई। प्रदीप और शाकिर की शिनाख्त पर आरोपी मुस्ताक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दुकानदार से लूटे हुए 30500/- रुपये, एक छीना हुआ मोबाइल फोन, एक बटनदार चाकू व वारदात में प्रयोग मोटर साइकिल बरामद की गई है।

    इसके अलावा आरोपियों से थाना मुजेसर एरिया में अंजाम दी गई छीना झपटी की दो अन्य वारदातों का खुलासा किया गया है। आरोपियान को आज दिनांक 02-08-2020 को पेश अदालत करके ज्यूडिशियल जेल नीमका भेजा गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया है कि इनके दो ओर साथी है जो वारदात में इनका साथ देते हैं आरोपीयान अख्तर तथा जितेन्द्र @ जीतू जिनकी धरपकड़ जारी है, उसे भी जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

    arrested three vicious criminals Crime Branch 48 Crime News faridabad news Latest News loot and snatching today epress news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फरीदाबाद में आधुनिक ब्रेन ट्रीटमेंट की नई सुविधा शुरू!

    29/10/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    हरियाली तीज पर महिला सुरक्षा को लेकर उषा प्रियदर्शी का कड़ा संदेश

    18/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.