Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, April 26
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » दो दिन के लॉकडाऊन से दुकानदारों का धंधा हो जाएगा चौपट : लखन सिंगला

दो दिन के लॉकडाऊन से दुकानदारों का धंधा हो जाएगा चौपट : लखन सिंगला

Ajay vermaBy Ajay verma24/08/2020No Comments2 Mins Read
Two-day lockdown will make shopkeepers' business shuffle Lakhan Singla
Photo By Lakhan singla

फरीदाबाद, 24 अगस्त। भाजपा सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण को लेकर शनिवार-रविवार को दो दिन के लिए लगाए गए लॉकडाऊन को लेकर अब व्यापारियों का गुस्सा उफान पर पहुंच गया है। एक तो पहले ही मंदी की मार झेल रहे दुकानदारों व व्यापारियों के लिए यह दो दिन का लॉकडाऊन किसी बड़े झटके से कम नहीं है। इस निर्णय को लेकर फरीदाबाद जिले के व्यापारी सरकार के खिलाफ लामबंद होने लगे है। इसी मामले को लेकर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं व्यापारी नेता लखन कुमार सिंगला ने सेक्टर-7 मार्किट पहुंचकर दुकानदारों की समस्याओं को जाना। इस दौरान दुकानदारों ने लखन सिंगला को बताया कि मार्च से हुए लॉकडाऊन से अब तक उनके व्यापार समाप्त होने की कगार पर है, रही सही कसर सरकार के दो दिनों के लॉकडाऊन के आदेश ने पूरी कर दी है और वह इस आदेश से बेहतर परेशान है। दुकानदारों की समस्याएं सुनने के बाद लखन सिंगला ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की सुध लेने की बजाए नए-नए निर्णय लागू करके लोगों को परेशान करने का काम कर रही है। दो दिन के लॉकडाऊन के इस निर्णय से व्यापारी व दुकानदारों तबाही के कगार पर पहुंच जाएगा और उनके समक्ष कामधंधे चलाने मुश्किल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले नोटबंदी ने व्यापारियों को तबाह कर दिया, फिर जीएसटी के माध्यम से व्यापारियों के धंधे ठप्प कर दिए और रही सही कसर मार्च महीने से लगे लॉकडाऊन ने पूरी कर दी है, जिन दुकानदारों ने दुकानें किराए पर ले रखी है और स्टाफ रख रखा है, दो दिन दुकानें बंद रहने से उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ जाएगी क्योंकि शनिवार और रविवार को ही सबसे ज्यादा ग्राहक बाजारों में आता है। उन्होंने मौजूद दुकानदारों को विश्वास दिलाया कि वह हरियाणा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा से आग्रह करेंगे कि वह इस मुद्दे को 26 अगस्त से शुरू हो  रहे विधानसभा सत्र के पटल पर रखें और सरकार को मजबूर करें कि इस तुगलकी फरमान को वापिस लिया जाए, जिससे कि व्यापारियों को राहत मिल सके। इस मौके पर नरेश भटेजा, ब्रजेश चौधरी, पवन अरोड़ा, हेमंत अरोड़ा, दीपक शर्मा, पवन यादव, मनोज बंसल, राजेश ढींगड़ा, कमल अरोड़ा, विजय जटवानी सहित अनेकों दुकानदार मौजूद थे।

अजय वर्मा की रिपोर्ट ( ख़बरों व विज्ञापन के लिए todayexpressnews24x7@gmail.com मेल करें ) 

business shuffle Congress Protest faridabad Lakhan Singla Latest News TODAY EXPRESS NEWS Two-day lockdown will make shopkeepers लखन सिंगला लॉकडाऊन शनिवार-रविवार
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.