Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » दिल्ली : अभिनेता ,नेता , राजनेता और सिंगर करेंगे लवकुश रामलीला में अभिनय

    दिल्ली : अभिनेता ,नेता , राजनेता और सिंगर करेंगे लवकुश रामलीला में अभिनय

    Ajay vermaBy Ajay verma22/09/2017No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) दिल्ली। वह शुभ मुहूर्त आखिरकार आ ही गया, जिसका इंतजार लोग काफी समय से कर रहे थे, क्योंकि नवरात्र के मौके पर विश्व के सबसेबड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘रामलीला’ की शुरुआत हो चुकी है।  दिल्ली की 40 साल पुरानी एवं राजधानी की प्रमुख लव-कुशरामलीला कमेटी ने भी गुरुवार को गणेश पूजन एवं गणेश वंदना पर आधारित भव्य नृत्य के साथ लालकिला मैदान में रामलीला मंचन कीआध्यात्मिक शुरुआत कर दी। इस मौके पर हरियाणा से भाजपा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह मुख्य अतिथि थे। सतपाल सिंह ने इस मौके पर अपने संक्षिप्त भाषण में कार्यक्रम में शिरकत कर रहे युवाओं की न केवल प्रशंसा की, बल्कि उनका उत्सावर्धन भी किया। कार्यक्रम में लव-कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल भी मौजूद थे।     इस मौके पर अशोक अग्रवाल ने बताया कि इस बार की रामलीला कहीं अधिक भव्य और बेहतरीन होगी, क्योंकि इस बार के लीला मंचन में बॉलीवुड के कई कलाकार अलग-अलग और महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। अशोक अग्रवाल ने कहा कि लव-कुश रामलीला कमेटी काफी पहले से लीला मंचन की तैयारी में जुट गई थी, इसलिए हमें पूरा यकीन है कि इस बार की लीला राजधानीवासियों को मन मोह लेंगी।   हम अपनी तैयारियों का विस्तृत और अद्यतन जानकारी कमेटी की वेबसाइट पर भी साझा कर रहे हैं, जबकि पूरे दस दिन की रामलीला की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी, जो यू-ट्यूब पर उपलब्ध होगी। वह यह याद दिलाने से नहीं चूके कि इस बार की रामलीला में केवल फिल्म-टीवी के चेहरे ही नहीं, बल्कि राजनीति की दुनिया की कई हस्तियां भी नजर आएंगी। तभी तो राजनीति में अपनी अलग पहचान बना चुके भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री विजय सांपला निशाद राज का किरदार निभाते नजर आएंगे, जबकि दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

     इस बार मंचित होने वाली रामलीला में कौन कलाकार कौन सा किरदार निभा रहा है, इस राज से पर्दा उठाते हुए अशोक अग्रवाल ने कहा कि लव-कुश रामलीला कमेटी की इस साल की लीला में बॉलीवुड एवं टीवी इंडस्ट्री के कई नामचीन कलाकार विभिन्न पात्रों को जीवंत करते नजरआएंगे, मसलन- बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद कुंभकर्ण की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि सुरेंद्र पाल राजा जनक के किरदार में नजर आएंगे।  फिल्म ‘सुल्तान’ में सलमान खान के कोच की भूमिका निभा चुके जगदीश कालीरमन को लोग हनुमान के रूप में देखेंगे, तो रामायण के अहमपात्र रावण के रोल में मुकेश ऋषि नजर आएंगे, वहीं ‘भजन सम्राट’ अनूप जलोटा केवट के रोल में और अरुण मेंडोला लक्ष्मण का किरदारनिभाते नजर आएंगे, तो पॉप सिंगर शंकर साहनी राजा दशरथ के किरदार को जीवंत करते नजर आएंगे।

     बॉलीवुड कलाकार अवतार गिल‘खार’ की भूमिका निभाएंगे, जबकि शाहबाज खान ‘मेघनाद’ के रोल में नजर आएंगे। बिंदु दारा सिंह ‘हनुमान’ के किरदार को जीवंत करेंगे, तोरविकिशन ‘नारद’ का रोल करेंगे। वहीं अमिता नांगिया ‘सुमित्रा’, शीबा ‘कौशल्या’ एवं मानिनी मिश्रा ‘कैकेयी’ के किरदार को जीवंत करती नजर आएंगी। इस बार ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ फेम जादूगर हसन कमाल रिजवी का जादू-कला का प्रदर्शन भी रामलीला का एक अलगआकर्षण होगा।

    CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

    EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    रामायणी सम्मान 2026: BHU में 28 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

    08/08/2026

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ‘युगानुकूल मातृत्व’ विषय पर करेंगे संबोधन,

    24/07/2026

    किआ इंडिया को ऑटोमोटिव 2026 में ‘इंडिया’ज़ बेस्ट वर्कप्लेसेस के रूप में पहचान मिली

    13/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.