Today Express News / Report Ajay verma / फरीदाबाद, 01 दिसंबर। कोरोना के मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए श्रम विभाग द्वारा बीते कई दिनों से जागरूकता अभियान चला रहा है। जिसमें श्रम विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, मजदूर संगठन, कंपनियों के अधिकारी और ऑटो रिक्शा के ड्राइवर को शामिल किया जा रहा है। यह जानकारी डीएलसी अजय पाल डूडी ने आज यहां देते हुए बताया कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से इस अभियान को श्रम विभाग द्वारा शुरू किया गया है और इस अभियान को भविष्य में भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान की इस मुहिम में श्रम संगठन, कंपनी के अधिकारी व ऑटो रिक्शा चालकों का विशेष सहयोग मिल रहा है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि वे कोविड-19 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी को हासिल कर कोविड-19 सम्बंधित सभी निर्देशों का समय रहते करे ताकि कोविड-19 के सम्भावित बुरे प्रभाव से बचा जा सके। अजय पाल डूडी ने बताया कि अब तक कोरोना के मरीजों की रोकथाम हेतु श्रम संगठन और कंपनियों के सहयोग से जो अभियान चलाया गया था वह अब दोबारा से लगातार क्रमवार शुरू किया जा रहा है। इससे पहले उन्होंने सेक्टर 28 के शाही एक्सपोर्ट कंपनी के अधिकारियों, हिंद मजदूर किसान पंचायत के साथ मिलकर अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक संगठनों में कोविड-19 के संभावित बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए इस अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन से अपील की जा रही है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि सभी के सांझा प्रयासों से कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव को रोका जा सकेगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
