Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, May 25
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » एशियन पेंट्स ने अपनी तरह का पहला किफायती पेंट पेश किया जो उपभोक्‍ताओं को अपने सपनों का घर बनाने में मदद करता है

एशियन पेंट्स ने अपनी तरह का पहला किफायती पेंट पेश किया जो उपभोक्‍ताओं को अपने सपनों का घर बनाने में मदद करता है

Ajay vermaBy Ajay verma19/03/2021Updated:19/03/2021No Comments3 Mins Read
Asian Paints announces first-of-its-kind affordable paint taking consumers closer to creating their dream homes

Today Express News | Ajay verma | एक अदद घर होना न केवल हर किसी का सपना होता है, बल्कि छोटे कस्बों में तो एक छोटा सा आशियाना बनाना भी स्टेटस सिंबल माना जाता है। लेकिन घर बनाने के लिए गुणवत्ता के मानकों का पालन करना भी उतना ही अहम माना जाता है। अगर आप गुणवत्‍ता के मानकों का पालन किए बगैर, यानी गुणवत्ता से समझौता करते हुए खूबसूरत घर बनाना चाहें, तो इसमें कई तरह की मुश्किलें तरे सामने आती ही हैं, बजट भी बड़ी बाधा बन जाता है। ग्राहकों की इसी समस्या को ध्‍यान में रखते हुए एशियन पेंट्स ने ट्रैक्‍टर स्‍पार्क इमल्‍शन फॉर इंटीरियर वाल्‍स नामक अनोखा और जेब पर भारी न पड़ने वाला ऐसा पेंट लॉन्‍च किया है, जो किफायती तो है ही, इसके इस्तेमाल से कम कीमत में ही आपका घर भव्‍य दिखने लगता है। ।

दरअसल, डिस्‍टेंपर या लोकल इमल्‍शन वाले पेंट सस्ते तो जरूर होते हैं, लेकिन टिकाऊ नहीं होते हैं। ऐसे में घर को नियमित रूप से पेंट करना हमारी मजबूरी बन जाती है। लेकिन, एशियन पेंट्स का ट्रैक्‍टर स्‍पार्क इमल्‍शन ऐसी परेशानियों से आपको दूर रखता है, क्‍योंकि यह सुंदर दिखने वाली स्‍मूथ दीवारों और टिकाऊपन की पेशकश सस्‍ते दाम पर करता है। यानी, यह टिकाऊपन और सजावट का अनूठा मिश्रण है। यही वजह है कि उपभोक्‍ताओं की सहायता करने के लिए एशियन पेंट्स ने ‘बजट वाला पेंट’ थीम पर एक नया कैम्‍पेन भी लॉन्‍च किया है। इस टीवी विज्ञापन की परिकल्‍पना ऑगिल्‍वी इंडिया ने की है और इसमें एक बॉस (श्री वर्मा) और उनके जूनियर (श्री शर्मा) की मजेदार कहानी है, जिसमें बॉस और उनकी पत्‍नी एक समारोह के लिए जूनियर के घर जाते हैं। यह देखकर वे चकित हैं और ईर्ष्‍या कर रहे हैं कि जूनियर ने घर को नया-नया पेंट करवाया है और अपने बेटे को नया फोन, पत्‍नी को नई साड़ी और मेहमानों की खाना सर्व करने के लिए लिए नया क्रॉकरी सेट भी दिलाया है। पूछने पर उन्‍हें मालूम होता है कि यह सब इसलिए संभव हुआ, क्‍योंकि उसने एशियन पेंट्स का बजट वाला ट्रैक्‍टर स्‍पार्क इमल्‍शन चुना था।

Asian Paints announces first-of-its-kind affordable paint taking consumers closer to creating their dream homes

इस संबंध में एशियन पेंट्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ अमित सिंगल बताते हैं, ‘ग्राहक-केंद्रित ब्रांड होने के नाते एशियन पेंट्स ग्राहक-वर्गों के सपनों के घर को खूबसूरत बनाने वाले प्रोडक्‍ट्स के लिए नवाचार करने और उन्‍हें उपयुक्‍त बनाने की चाह में रहता है। हमारा ब्रांड ट्रैक्‍टर स्‍पार्क इमल्‍शन महत्‍व चाहने वाले ग्राहक के लिए किफायती इमल्‍शन के रूप में तैयार किया गया है, ताकि गुणवत्‍तापूर्ण प्रोडक्‍ट उचित दाम पर मिल सके। यह इमल्‍शन सस्‍ता होने के साथ ही डिस्‍टेंपर छोड़कर इमल्‍शन अपनाना भी संभव बनाता है। इस प्रोडक्‍ट के लिए हमारे नए टेलीविजन विज्ञापन की थीम है ‘बजट वाला पेंट’, जो ट्रैक्‍टर स्‍पार्क को किफायती इमल्‍शन के तौर पर प्रकाश में लाता है।

affordable paint Asian Paints एशियन पेंट्स किफायती पेंट
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

हैबिल्ड सर्वे में 10 में से 6 माताओं ने संरचित सहयोग की माँग की, 60% से अधिक ने 45 वर्ष के बाद ही स्वास्थ्य को प्राथमिकता देती हैं

11/05/2026

किआ इंडिया ने अक्षय तृतीया पर उत्‍तर क्षेत्र में ग्राहकों को 1400+ गाड़ियों की डिलीवरी की

27/04/2026

किआ कनेक्ट के 1 लाख रिन्यूअल पूरे, ग्राहकों का भरोसा मजबूत

09/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.