Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » पत्रकार समाज का चैथा नहीं अपितु पहला स्तंभ हैः सुरेन्द्र शर्मा बबली

    पत्रकार समाज का चैथा नहीं अपितु पहला स्तंभ हैः सुरेन्द्र शर्मा बबली

    Ajay vermaBy Ajay verma02/07/2021No Comments2 Mins Read
    Journalist is not the fourth but the first pillar of the society Surendra Sharma Babli

    Today Express News / Ajay Verma / फरीदाबाद। पत्रकारिता जगत समाज का एक अभिन्न अंग है। समाज का आईना बनकर समाचार पत्र खबरों को अपनी लेखनी के माध्यम से प्रकाशित करते हैं। ऐसा वक्तव्य अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र बबली ने आज सामाजिक जीवन समाचार पत्र के लोकार्पण के अवसर पर कहे। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का चैथा स्तंभ होता है, मगर मेरा अपना मानना है कि पत्रकार समाज का चैथा नहीं अपितु प्रथम स्तंभ है। ये वो कड़ी है जो समाज की सभी खबरों को हम तक पहुंचाता है। सामाजिक जीवन समाचार पत्र के प्रथम संस्करण के लोकार्पण के अवसर पर उन्होंने पत्र के संपादक तथा उनकी टीम को आशीर्वाद स्वरूप परशुराम प्रतीकात्मक पुस्तक तथा गुलदस्ता भेंट किया तथा आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पत्रकार जगत के जाने-माने लोगों के सानिध्य में सामाजिक जीवन की संपादक राधिका बहल ने केक काटकर पत्र का लोकार्पण किया । राधिका बहल ने कहा कि सामाजिक जीवन समाचार पत्र समाज के मुख्य बिन्दुओं पर निरंतर कार्य करता रहेगा तथा समाज को नये-नये संदेश देता रहेगा। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन बग्गा ने भी समाचार पत्र का विमोचन किया तथा टीम को शुभकामनायें दी। पत्र के लोकार्पण अवसर पर पत्रकार जगत के दिग्गज जगन्नाथ गौतम (दैनिक जागरण), सुभाष शर्मा(पीटीआई ), अनिल जैन(जनता टीवी), सुधीर शर्मा( डी०डी० न्यूज),  अजय वर्मा (टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ )  , सुरेश गौतम( हिंदुस्तान विजन), दीपक शर्मा (अतुल्य लोकतंत्र), अखिल सक्सेना (नवभारत टाइम्स) योगेश गौतम( दैनिक खबरें), मनोज तोमर( हिंदुस्तान एक्सप्रेस), पंकज अरोड़ा(कोटेबल न्यूज), शिव( फोटोग्राफर नवभारत टाइम्स), हरजिंदर(ग्लोबल टुडे),  राजा( हरियाणा न्यूज), अंबिका प्रसाद ओझा पुष्पेन्द्र (फरीदाबाद दर्शन), चेतन(दिल्ली दर्पण), मनदीप(डी०डी०न्यूज कैमरामैन ) विनोद वैष्णव (पॉजिटिव न्यूज) आदि उपस्थित रहे।

    social life newspaper सामाजिक जीवन समाचार पत्र
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.