Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » दो बूंद नहीं, पोलियो ड्रॉप्स को जिंदगी ही समझें लोग – राजेश नागर

    दो बूंद नहीं, पोलियो ड्रॉप्स को जिंदगी ही समझें लोग – राजेश नागर

    Ajay vermaBy Ajay verma26/09/2021No Comments2 Mins Read
    Not two drops, people consider polio drops as life - Rajesh Nagar

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट / अजय वर्मा / फरीदाबाद। पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत करते हुए विधायक राजेश नागर ने लोगों से कहा कि इसे ड्रॉप नहीं बल्कि जिंदगी ही समझें। यह अभियान तीन दिन तक चलेगा। विधायक राजेश नागर ने कहा कि भारत ने दुनिया को दिखा दिया कि हौंसले बुलंद हों और इच्छा शक्ति के साथ काम किया जाए तो बड़ी से बड़ी समस्या पर भी विजय पाई जा सकती है। जनसंख्या दृष्टि से विशाल देश भारत ने पोलियो मुक्त देश बनने में सफलता प्राप्त की है। लेकिन इसका खतरा हमेशा बना रहेगा यदि हम लापरवाही करेंगे। इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी है। हमें अपने जीरो से पांच साल तक के बच्चों को हर अभियान में जिंदगी की दो बूंद जरूर पिलवानी है। विधायक राजेश नागर ने बताया कि आज एक दिन बूथ पर बच्चों को जिंदगी की दो बूंद पिलाई जा रही है। अगले दो दिन उन्हें घर घर जाकर दवाई पिलाई जाएगी। इसके साथ ही ड्रॉप पिलाने वाले स्टाफ घरों में लोगों से कोविड का सर्वे भी करेंगे। इस सर्वे के जरिए हमारी सरकार कोविड के भी डर को पूरी तरह से खत्म करने का प्रयास करेगी। श्री नागर ने कहा कि इस कार्य में सभी जनता बढ़ चढक़र सहयोग करे। उन्होंने बताया कि पूरे तिगांव क्षेत्र में 24 बूथों पर पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। इन तीन दिनों में करीब 6000 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर एसएमओ डॉ हरीश आर्या, डॉ अजय गोयल, डॉ अनमोल, डॉ श्वेता भड़ाना प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

    faridabad news Latest News MLA Rajesh Nagar polio drops pulse polio campaign Rajesh Nagar Tigaon two drops तिगांव दो बूंद पल्स पोलियो अभियान पोलियो ड्रॉप्स राजेश नागर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.