Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 18
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » किसान की फसल का एक एक दाने की होगी खरीद – राजेश नागर

किसान की फसल का एक एक दाने की होगी खरीद – राजेश नागर

Ajay vermaBy Ajay verma16/10/2021No Comments2 Mins Read
Every grain of the farmer's crop will be purchased - Rajesh Nagar
तिगांव अनाज मंडी में औचक निरीक्षण के दौरान निर्देश देते विधायक राजेश नागर

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज तिगांव की अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया और मौके पर मिली समस्याओं का तुरंत समाधान भी किया। सोमवार से तीन तीन एजेंसियां किसानों से अनाज खरीदेंगी। उन्होंने बताया कि किसानों की खरीद में कुछ शिकायतें मिली थीं जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। उन्हें यहां अनाज में नमी के आधार पर कम खरीद किए जाने के बारे में पता चला जिसके बाद उन्होंने एफसीआई के परचजेर को डांट पिलाई और उच्च अधिकारियों से बात कर अन्य एजेंसियों को भी हायर करने का इंतजाम किया। विधायक श्री नागर ने बताया कि उन्होंने जिला उपायुक्त से बात कर एफसीआई के साथ साथ वेयरहाउस और हेफेड के परचेजर को भी तिगांव अनाज मंडी में लगाने के लिए बात की है। सोमवार से यहां तीन तीन एजेंसियां किसानों का अनाज खरीदेंगी। इसके अलावा आज भी करीब 350 क्विंटल अनाज की खरीद हुई है। विधायक राजेश नागर ने बताया कि हमारी हरियाणा की सरकार किसान हितैषी सरकार है। यही कारण है कि आज हरियाणा सबसे ज्यादा फसलों पर एमएसपी देने वाला राज्य बन गया है। हम पूरी तरह से सजग हैं। यदि किसी भी किसान को कोई दिक्कत होती है तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकता है। हम हर किसान के एक एक दाने की खरीद को सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। यहां पर विधायक ने अधिकारियों से कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं और इनकी परेशानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मौके पर ही एजेंसी के सीएमडी से भी बात की और हालात बताए। इसके बाद यहां खरीद शुरू हो गई। जिसके बाद किसान प्रसन्न नजर आए। इस अवसर पर मंडी प्रधान श्रीपाल, मांगे गोयल, देवराज गोयल, बबलू नर्वत, सौरव रावत, योगेंद्र मास्टरजी, जगबीर नंबरदार, देवेंद्र कपासिया, मार्केट सचिव रणधीर सिंह, एफसीआई से परचेजर योगेश सोलंकी, परचेजर विपुल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

crop will be purchased Every grain of the farmer's faridabad news MLA Rajesh Nagar Rajesh Nagar Tigaon TODAY EXPRESS NEWS एक एक दाने की होगी खरीद किसान की फसल राजेश नागर
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.