Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » एमजी मोटर ने गुरूग्राम में पहले रेजिडेंशियल कम्‍युनिटी चार्जर का अनावरण किया

    एमजी मोटर ने गुरूग्राम में पहले रेजिडेंशियल कम्‍युनिटी चार्जर का अनावरण किया

    Ajay vermaBy Ajay verma15/11/2021No Comments2 Mins Read
    MG Motor unveils first residential community charger in Gurugram

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । एमजी मोटर इंडिया ने गुरूग्राम में पहले रेजिडेंशियल कम्‍युनिटी चार्जर का उद्घाटन किया है, जिसके चार्जर्स द वर्ल्‍डस्‍पा कंडोमिनियम्‍स में इंस्‍टॉल किये गये हैं। एमजी मोटर इंडिया शहर में शून्‍य-उत्‍सर्जन वाले क्षेत्र विकसित करने के अपने अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण लक्ष्‍य को पूरा करने के मिशन पर है।

    इसे सक्षम बनाने के लिये, एमजी ने इलेक्‍ट्रीफाई (एमजी डेवलपर प्रोग्राम और ग्रांट 2.0 विजेता) और कंडोमिनियम के आरडब्‍ल्‍यूए के साथ सहयोग किया है। और इस प्रकार वर्ल्‍डस्‍पा के निवासियों और आगंतुकों समेत सभी ईवी मालिकों और चालकों के लिये चार्जर तक पहुँच की पेशकश की गई।

    अपने पार्टनर्स और अन्‍य आरडब्‍ल्‍यूए के साथ मिलकर एमजी भविष्‍य में कम्‍युनिटी चार्जर इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को आधार देता रहेगा। इसके लिये, यह कारमेकर ईवी को अपनाये जाने को बढ़ावा देने के लिये कई आवासीय जगहों पर वाहन की चार्जिंग के लिये बाधा और परेशानी से मुक्‍त अनुभव प्रदान करना चाहता है।

    चार्जर्स का उद्घाटन 10 नवंबर को आयोजित एक समारोह में इलेक्‍ट्रीफाई के को-फाउंडर सुमित आहूजा ने किया था।
    रेजिडेंशियल कम्‍युनिटी चार्जर्स के लॉन्‍च के साथ, एमजी मोटर इंडिया अपने व्‍यापक चार्जिंग इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर की दिशा में एक कदम आगे बढ़ा है। 6 स्‍टेप वाला यह चार्जिंग इकोसिस्‍टम भारत में ज्‍यादा स्‍वच्‍छ और हरित परिवहन को अपनाये जाने को बढ़ावा देगा।

    इतना ही नहीं, देश में ईवी इकोसिस्‍टम खड़ा करने के लिये, इस कारमेकर ने फोर्टम और टाटा पावर के साथ भागीदारी की है, ताकि सुपरफास्‍ट चार्जिंग स्‍टेशंस की पेशकश की जा सके। इसके अलावा एमजी जेडएस ईवी के साथ एक एसी फास्‍ट-चार्जर (ग्राहक के घर/ऑफिस में इंस्‍टॉल होने वाला) और ऑनबोर्ड और आरएसए (रोडसाइड असिस्‍टेन्‍स) के साथ एक प्‍लग-एंड-चार्ज और चार्ज-ऑन-द-गो केबल मुफ्त में आता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    सैमसंग बीस्‍पोक एआई एयर कंडीशनर्स के साथ मानसून की उमस और गर्मी को दें मात

    13/07/2026

    स्मार्ट कूलिंग, स्मार्ट गर्मियाँ, कूल बचत: सैमसंग के बीस्पोक एआई एसी करते हैं यह काम

    01/04/2026

    सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स लगातार 20वें साल बना दुनिया का नंबर-1 टीवी ब्रांड

    10/03/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.