Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » हेल्थटेक स्टार्टअप ब्लूसेमी ने सीईएस 2022 में लॉन्च किया EYVA, आधुनिक नॉन-इनवेसिव कन्ज़्यूमर हेल्थकेयर गैजेट

    हेल्थटेक स्टार्टअप ब्लूसेमी ने सीईएस 2022 में लॉन्च किया EYVA, आधुनिक नॉन-इनवेसिव कन्ज़्यूमर हेल्थकेयर गैजेट

    vishal rajputBy vishal rajput10/01/2022No Comments5 Mins Read

    इस लॉन्च के साथ ब्लूसेमी, दुनिया के सबसे प्रभावशाली टेक शो, सीईएस में आधुनिक प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली भारत की पहली कन्ज़्यूमर हेल्थटेक कंपनी बनी
    प्रोडक्ट की विशेषताएं:

    o यह डिवइास एक टच के साथ शरीर के 6 मुख्य पैरामीटर्स – ब्लड ग्लुकोज़, ईसीजी, हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर, एसपीओ2 और तापमान को नापती है, जिसके लिए प्रिक करने या ब्लड निकालने की ज़रूरत नहीं होती।
    o फ्री मोबाइल ऐप के साथ स्वास्थ्य एवं जीवनशैली के बारे में बेहतर फैसले लेने में मदद करती है
    o इस कॉम्पैक्ट, स्टाइलिश और स्लीक गैजेट का इस्तेमाल कहीं भी, कभी भी किया जा सकता है
    o भारत में रु 15,490 की कीमत पर उपलब्ध यह प्रोडक्ट सेंसर फ्यूज़न, सटीक एआई एल्गोरिदम और स्मार्ट आईओटी से युक्त आधुनिक पेटेंटेड टेक्नोलॉजी पर आधारित है

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । न्ई दिल्ली, जनवरी – 2022: आम लोगों के लिए हेल्थकेयर मॉनिटरिंग को आसान बनाने और उन्हें इसके लिए आधुनिक समाधान उपलब्ध कराने के वादे के साथ उभरते भारतीय हेल्थटेक स्टार्टअप ब्लूसेमी ने लास वेगस में सीईएस 2022 के दौरान अपने आधुनिक प्रोडक्ट EYVA का लॉन्च किया। EYVA एक नॉन-इनवेसिव कन्ज़्यूमर हेल्थ टेक गैजेट है, जो सेंसर फ्यूज़न, सटीक एआई एल्गोरिदम और स्मार्ट आईओटी पर आधारित आधुनिक पेटेंटेड टेक्नोलॉजी से लैस है। EYVA के लॉन्च के साथ ब्लूसेमी, सीईएस में अपनी पेशकश को प्रदर्शित करने वाली पहली भारतीय हेल्थटेक कंपनी बन गई है। गौरतलब है कि सीईएस दुनिया का सबसे प्रभावी टेक इवेंट माना जाता है।

    यह समग्र हेल्थ टेक डिवाइस एकदम सटीकता के साथ शरीर के 6 मुख्य पैरामीटर्स – ब्लड ग्लुकोज़, ईसीजी, हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर, एसपीओ2 और तापमान को नापती है। यह डिवाइस सिम्पल टच पर चलती है, जिसमें आपको हर बार प्रिक करने और ब्लड निकालने की ज़रूरत नहीं होती और यूज़र सिर्फ 60 सैकण्ड के अंदर अपने स्वास्थ्य के बारे में सभी ज़रूरी जानकारी पा सकता है। भारत में रु 15490 की कीमत पर उपलब्ध यह गैजेट फ्री मोबाइल ऐप के साथ आता है, जिसकी मदद से यूज़र अपनी फिटनैस, पोषण, तनाव प्रबन्धन पर निगरानी रखते हुए स्वास्थ्य एवं जीवनशैली के बारे में बेहतर फैसले ले सकता है। यूज़र कई पेड प्लान्स का लाभ भी उठा सकता है, जिनके ज़रिए वह अपने आहार और व्यायाम में बदलाव के बारे में सही सुझाव पा सकता है।

    न सिर्फ EYVA की डिसरप्टिव टेक्नोलॉजी बल्कि मोबाइल ऐप के साथ वैलनैस दृष्टिकोण भी इसे सबसे अलग बनाता है। यह गैजेट एंथिया की अवधारणा पर आधारित है जो खिले फूलों की तरह आपको प्रकृति से जोड़ता है और एक राहतपूर्ण अहसास देता है। यह थकाऊ और नीरस माहौल को सकारात्मक दृष्टिकोण देकर आपके स्वास्थ्य में सुधार लाता है। गैजेट का डिज़ाइन भी इन्हीं मूल्यों पर आधारित है, अपने स्लीक और आधुनिक लुक के साथ यह आपको खूब लुभाएगी और टाईम टै्रवलर जैसा अहसास कराएगी।

    इस उल्लेखनीय प्रोडक्ट के लॉन्च पर बात करते हुए सुनील मेड्डीकटला, संस्थापक एवं सीईओ, ब्लूसेमी ने कहा, ‘‘EYVA दुनिया को बेहतर और स्वस्थ बनाने के लिए हमारी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम है। पहली भारतीय हेल्थटेक कंपनी के रूप में दुनिया के प्रीमियर कन्ज़्यूमर इलेक्ट्रोनिक शो में इस शानदार डिवाइस को डिस्प्ले करते हुए हमें बेहद गर्व का अनुभव हो रहा है। किसी भी डिसरप्शन को सफल बनाने के लिए इसका यूज़र-फ्रैंडली होना बहुत ज़रूरी है और EYVA इस दृष्टिकोण पर खरी उतरती है। कुल मिलाकार इस प्रोडक्ट में स्वास्थ्य के बारे में लोगों की अवधारणा बदलने की अनूठी क्षमता है, इसके साथ अब वैलनैस आपकी अंगुलियों पर होगी।’’

    ‘महामारी अभी भी दुनिया के अधिकांश हिस्सों में जारी है, ऐसे में EYVA जैसा प्रोडक्ट आपके लिए हर स्थान पर बेहद महत्वपूर्ण है, फिर चाहे आप घर पर हों, ऑफिस में, सार्वजनिक परिवहन में, हवाई अड्डे पर, रेलवे स्टेशन पर या बाज़ार में। इस तरह का प्रोडक्ट डिज़ाइन करना वैज्ञानिक दृष्टि से भी अनिवार्य हो चुका था। ब्लूसेमी में हम हर व्यक्ति को हेल्थकेयर की इस नई दुनिया में शामिल होने और EYVA का जादूई अनुभव पाने के लिए आमंत्रित करते हैं।’ श्री सुनील ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा।

    उम्मीद की जा रही है कि EYVA मार्च 2022 तक ब्लूसेमी के मार्केट पार्टनर्स पर उपलब्ध होगी। शुरूआत में सीमित उपलब्धता के बाद, कंपनी इसे 2022 के मध्य तक कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सभी उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की योजना बना रही है।

    ब्लूसेमी के बारे में:
    ब्लूसेमी की स्थापना 2017 में हुई, यह एक कन्ज़्यूमर हेल्थ टेक फर्म है जो प्रीवेन्टिव एवं कनेक्टेड हेल्थटेक में प्रोडक्ट्स के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रोडक्ट्स के विकास में अपनी विशेषज्ञता के साथ कंपनी आधुनिक तकनीक के द्वारा हेल्थटेक एआईओटी में अग्रणी है। स्टार्ट-अप को शुरूआत में T-Hub, CIE, NASSCOM 10K startup से सहयोग मिला है। कंपनी को सरकारी मंत्रालयों जैसे DST, MEITY (Ministry of Electronics & Information Technology)द्वारा भी वित्तपोषण दिया गया है।

    सीईएस 2022 के बारे में
    सीईएस 5-8 जनवरी 2022 को लास वेगस में किया जा रहा है, जिसमें दुनिया भर से प्रदर्शक, उपस्थितगण एवं मीडिया जगत के लोग हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि यह महामारी से पहले की तुलना में छोटा है, फिर भी दुनिया का प्रीमियम कन्ज़्यूमर इलेक्ट्रोनिक शो टेक्नोलॉजी की दुनिया को यह बताने के लिए तैयार है कि आपकी कंपनी के पास आने वाले समय में कौनसी तकनीक होगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    रामायणी सम्मान 2026: BHU में 28 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

    08/08/2026

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ‘युगानुकूल मातृत्व’ विषय पर करेंगे संबोधन,

    24/07/2026

    किआ इंडिया को ऑटोमोटिव 2026 में ‘इंडिया’ज़ बेस्ट वर्कप्लेसेस के रूप में पहचान मिली

    13/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.