Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » अपनी वैक्सीन की डोज लेकर कोरोना को हराए जनता – राजेश नागर

    अपनी वैक्सीन की डोज लेकर कोरोना को हराए जनता – राजेश नागर

    Ajay vermaBy Ajay verma17/01/2022No Comments2 Mins Read
    People should defeat Corona by taking their vaccine dose - Rajesh Nagar
    वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित वैक्सीनेशन कैंप में मौजूद विधायक राजेश नागर व अन्य।

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । फरीदाबाद।  तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने सेक्टर 88 स्थित सावना सोसाइटी में एक स्वास्थ्य जांच एवं निशुल्क वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन किया। इसका आयोजन सावना वेलफेयर सोसाइटी, लायंस क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल और जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।  कैंप का उद्घाटन करने के मौके पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया है। इसलिए सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि हमारी सामाजिक संस्थाओं द्वारा लोगों की पहुंच में इस प्रकार के कैंपों का आयोजन किया जाता है जिससे स्वास्थ्य जांच सरल हो जाती है। श्री नागर ने कहा कि आप लोग अपनी अपनी वैक्सीन की डोज भी अवश्य ही लगवाएं जिससे कोरोना की महामारी को हराया जा सके।  विधायक नागर ने कहा कि अब 15 से 18 वर्ष के किशोरों के लिए भी वैक्सीन उपलब्ध हो गई है। जिसके लिए हमें अपने बच्चों को प्रेरित करना चाहिए। इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को बूस्टर डोज भी लगवानी चाहिए। यदि हम सभी मिलकर सरकार को सहयोग करेंगे तो कोरोना को जरूर हरा सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी केंद्र एवं राज्य सरकारों की कोशिशें रंग ला रही हैं और अब तक देश में करीब 157 करोड़ वैक्सीन डोज लग चुकी हैं जो कि दुनिया के लिए एक कीर्तिमान है लेकिन भाजपा की सरकारों के लिए यह जनता की जिंदगी बचाने की एक कोशिश है।  इस अवसर पर लायंस क्लब से राहुल सिंघल प्रधान, अनिल अरोड़ा वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर,एनके गुप्ता कैबिनेट सेक्रेटरी, महेश गुप्ता, रवि मनचंदा रीजनल चेयरपर्सन, शिव अग्रवाल सचिव, सीएल जैन, राकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, योगेश गुप्ता, अर्चना ङ्क्षसघल, काव्या अरोड़ा, सौरभ गर्ग, कुलभूषण शर्मा पीएमसी सहित वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान जितेंद्र भल्ला, सचिव आकाशदीप पटेल, सचिन गुप्ता, विम्मी सिन्हा, अरविंद तिवारी, मनीष जलाली, आरती नांगिया, वनीत नागपाल, ललित मनूजा, नितिन गर्ग, भुवन रल्हन, सुनील अरोड़ा, भावना आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

    MLA Rajesh Nagar Rajesh Nagar vaccine dose विधायक राजेश नागर वैक्सीन की डोज
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.