Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » डॉ. बत्रा’ज़ फाउंडेशन ने ‘मैजिक मोमेंट्स: मरहबां- दुबई’ का अनावरण किया

    डॉ. बत्रा’ज़ फाउंडेशन ने ‘मैजिक मोमेंट्स: मरहबां- दुबई’ का अनावरण किया

    vishal rajputBy vishal rajput14/03/2022No Comments5 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा 14 मार्च, 2022: डॉ. बत्रा’ज़ ग्रुप ऑफ कंपनीज की सीएसआर शाखा डॉ. बत्रा’ज़ फाउंडेशन ने विक्‍टोरिया मेमोरियल स्‍कूल फॉर द ब्‍लाइंड के लिये धनराशि जुटाने के लिये ‘मैजिक मोमेंट्स: मरहबां- दुबई’ के 16वें संस्‍करण का अनावरण किया। फोटोग्राफी के शौकीन और बहुमुखी प्रतिभा के धनी, पद्मश्री विजेता डॉ. मुकेश बत्रा द्वारा आयोजित इस वार्षिक चैरिटी फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन फिल्‍म स्‍टार मधु ने किया। फोटोग्राफी की यह प्रदर्शनी पिरामल आर्ट गैलरी, एनसीपीए में 17 मार्च, 2022 तक दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी। डॉ. मुकेश बत्रा एक प्रतिष्ठित होम्‍योपैथ हैं। वह अपने काम के चलते पूरी दुनिया का भ्रमण करते हैं और दृष्टिबाधितों के फायदे के लिये आकर्षक तस्‍वीरें खींचकर अपना शौक पूरा करते हैं। इस साल उनकी फोटोग्राफिक प्रदर्शनी मैजिक मोमेंट्स: विज़न बियॉन्‍ड साइट में वे कलात्‍मक तस्‍वीरें शामिल हैं, जो उन्‍होंने सोने के शहर (द सिटी ऑफ गोल्‍ड) दुबई में अपने दौरे के समय ली थीं।

    इस पहल के बारे में मुख्‍य अतिथि और फिल्‍म स्‍टार मधु ने कहा, “डॉ. बत्रा’ज़ फाउंडेशन के माध्‍यम से डॉ. मुकेश बत्रा और उनकी टीम समाज के लाखों लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाती है। डॉ. बत्रा ने हमेशा खुद को दूसरों की सेवा में समर्पित किया है। उनके जैसे जुनूनी डॉक्‍टर को अपने शौक को अपने आस-पास के लोगों की खुशी का कारण बनाते देखना सचमुच प्रशंसनीय है। मैं कई बार दुबई गई हूँ, लेकिन डॉ. बत्रा ने अपनी तस्‍वीरों में जिस तरह से इस शहर के सार को संजोया है, उसे देखकर मैं अभी फिर से दुबई जाना चाहती हूँ।”

    फोटोग्राफी प्रदर्शनी के अनावरण पर पद्मश्री विजेता और डॉ. बत्रा’ज़ ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्‍थापक डॉ. मुकेश बत्रा ने कहा, “मैं बहुत आभारी हूँ कि भगवान ने मुझे लोगों की मदद करने का मौका दिया है। मैं इसके लिये भी शुक्रगुजार हूँ कि भगवान ने मुझे ऐसी प्रतिभा दी है, जिसके द्वारा मैं उसकी सभी रचनाओं की सुंदरता को देख सकता हूँ और जिसका इस्‍तेमाल समाज की सेवा के लिये कर सकता हूँ। निकॉन एमईए के निकॉन Z6II का अनुभव लेने के लिये आमंत्रित होना एक फोटोग्राफर के तौर पर मेरी उन्‍नति और फोटोग्राफी के लिये मेरी लगन का प्रमाण है।”

    निकॉन एमईए द्वारा प्रायोजित और दुबई कल्‍चर एंड आर्ट्स एकेडमी से सहयोग प्राप्‍त, इस वार्षिक चैरिटेबल फोटोग्राफी प्रदर्शनी के 16वें संस्‍करण में 60 फोटोग्राफ्स की एक श्रृंखला है, जो सिटी ऑफ गोल्‍ड दुबई के सम्‍मोहक परिदृश्‍य को संजोती है और इसे दुबई की अल सफा आर्ट एंड डिजाइन लाइब्रेरी में भी प्रदर्शित किया जाएगा। दुबई में प्रवासी लोगों की आबादी 85% से ज्‍यादा है और इसलिये वह विभिन्‍न संस्‍कृतियों का समागम केन्‍द्र है, जो सौहार्द्रपूर्वक मिलकर रहती हैं और काम करती हैं और दुबई को संयुक्‍त अरब अमीरात का मुकुट बनाती हैं। 7 दिन की फोटोग्राफी प्रदर्शनी को मिलने वाली धनराशि द विक्‍टोरिया मेमोरियल स्‍कूल फॉर द ब्‍लाइंड को दान की जाएगी।

    डॉ. बत्रा की फोटोग्राफी को बहुत पसंद किया गया है और पिछले 16 वर्षों में विभिन्‍न शहरों की 50 से ज्‍यादा प्रतिष्ठित आर्ट गैलेरीज में प्रदर्शित किया गया है, जैसे दुबई, मुंबई, नई दिल्‍ली, बेंगलुरू, हैदराबाद, चेन्‍नई, कोलकाता, अहमदाबाद, पुणे और चंडीगढ़। उनके उत्‍कृष्‍ट कार्य को एनसीपीए ने अपने आर्काइव्‍स के लिये चुना है। उनके कई कलेक्‍शंस प्रसिद्ध उद्योगपतियों, राजनेताओं, फैशन डिजाइनर्स और फिल्‍मी हस्तियों की दीवारों पर सजे हैं। हालिया वर्षों में विभिन्‍न देशों ने डॉ. बत्रा को उनके सहकार्य वाले प्रयास के लिये सम्‍मानित किया है, जिसका लक्ष्‍य इन क्षेत्रों का अनुभव लेने के लिये न केवल दर्शकों को प्रोत्‍साहित करना है, बल्कि लोगों का एक-दूसरे से जुड़ाव भी निर्मित करना है। पश्चिमी ऑस्‍ट्रेलिया पर उनकी 2020 की प्रदर्शनी को द टूरिज्‍म बोर्ड ऑफ वेस्‍टर्न ऑस्‍ट्रेलिया और पैन पैसिफिक होटल पर्थ का सहयोग मिला था, जिसमें उस क्षेत्र के अनूठे वनस्‍पति और जीव-जंतु, सुंदर तट, आदि थे और यह ऑस्‍ट्रेलिया के जंगलों में लगने वाली आग पर जागरूकता बढ़ाने के लिये था।

    डॉ. बत्रा’ज़ फाउंडेशन के माध्‍यम से डॉ. बत्रा ने समाज के कई अनाथ और दिव्‍यांग बच्‍चों और बुजुर्गों के जीवन में सकारात्‍मक बदलाव लाने का प्रयास किया है, जिसके लिये जरूरतमंदों को मुफ्त होम्‍योपैथिक मेडिकल इलाज प्रदान‍ किया गया है। डॉ. बत्रा’ज़ के 200 से ज्‍यादा क्लिनिक हर महीने के पहले बुधवार को खुलते हैं, ताकि समाज के कम भाग्‍यशाली लोगों का इलाज हो सके।

    ~ रविवार 13 मार्च से गुरूवार 17 मार्च तक दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक पिरामल आर्ट गैलरी में मैजिक मोमेंट्स फोटोग्राफी प्रदर्शनी का दौरा करें और इस महान उद्देश्‍य के लिये दान करें ~

    डॉ. बत्रा’ज़ फाउंडेशन के विषय में:
    डॉ. बत्रा’ज़ पॉजिटिव हेल्‍थ फाउंडेशन, डॉ. बत्रास ग्रुप ऑफ कंपनीज की सीएसआर शाखा है। यह कई अनाथ, दिव्‍यांग बच्‍चों और बुजुर्गों के जीवन में ठोस बदलाव ला रहा है। यह फाउंडेशन देशभर में 200 से ज्‍यादा मुफ्त क्लिनिक्‍स चलाता है और भागीदार एनजीओ को अतिरिक्‍त रूप से मुफ्त उपचार देता है। यह कई संस्‍थानों में सीएसआर गतिविधियों का संचालन भी करता है, जैसे विक्‍टोरिया मेमोरियल स्‍कूल फॉर द ब्‍लाइंड, शीफर्ड विडोज होम, मर्सी ओल्‍ड एज होम, संध्‍या होम फॉर द एज्‍ड, लिटिल सिस्‍टर्स ऑफ पूअर (हैदराबाद, बेंगलुरू और चेन्‍नई), एक प्रयास और करतार आसरा होम। यह उन योग्‍य विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भी देता है, जो होम्‍योपैथी की पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन फीस का खर्चा नहीं उठा सकते। यह हर साल अपने ‘पॉजिटिव हेल्‍थ अवार्ड्स’ से ऐसे लोगों को सम्‍मानित करता है, जिन्‍होंने अक्षमताओं पर विजय प्राप्‍त की है और उत्‍तरजीविता, साहस तथा इच्‍छाशक्ति के प्रदर्शन द्वारा मानवीय उत्‍साह को सफल बनाया है, असंगतियों से उभरे हैं और ठीक न होने जैसी बीमारियों से चंगा होकर सामान्‍य और स्‍वस्‍थ जीवन जी रहे हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    Spain Migrant Crisis: सेउटा में घुसपैठ, 9 की मौत, स्पेन में मचा हड़कंप

    31/07/2026

    होली है! सैमसंग ने AI-पावर्ड होम अप्लायंसेज़ पर रंगों भरी बचत, कैशबैक और आसान फाइनेंस ऑफर्स की घोषणा की

    05/03/2026

    डीजीपी ओपी सिंह ने अल फलाह यूनिवर्सिटी का किया दौरा

    18/11/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.