Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 25
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » ग्रेटर फरीदाबाद की डिंपी जैन बनीं मिसेज इंडिया यूनिवर्स जयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में की जीत हासिल

    ग्रेटर फरीदाबाद की डिंपी जैन बनीं मिसेज इंडिया यूनिवर्स जयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में की जीत हासिल

    Ajay vermaBy Ajay verma20/03/2022No Comments2 Mins Read
    Dimpy Jain of Greater Faridabad became Mrs. India Universe, won the competition organized in Jaipur.
    जयपुर में आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में विजेता का क्राउन पहने हुए डिंपी जैन

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा ।  फरीदाबाद। जयपुर में आयोजित एक सौंदर्य प्रतियोगिता में ग्रेटर फरीदाबाद की डिंपी जैन ने मिसेज इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने कड़ी प्रतिस्पर्धा में यह जीत हासिल की। वह इससे पहले भी अनेक सौंदर्य प्रतियोगिताओं के क्राउन जीत चुकी हैं। डिंपी जैन ग्रेटर फरीदाबाद स्थित ओमेक्स स्पा विलेज सोसाइटी में रहती हैं। पूरी तरह से एक घरेलू महिला डिंपी जैन ने जयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता जीतने के बाद मीडिया से मुखातिब डिंपी जैन ने बताया कि किसी भी मुकाम तक पहुंचने के लिए सबसे पहले आत्मविश्वास का होना जरूरी होता है। अगर हमारे अंदर आत्मविश्वास है तो हम बड़े से बड़े मुकाम को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार के सपोर्ट से ही ऐसे अवॉर्ड जीत सकी हैं। सबसे पहले हमारा परिवार ही हमारी ताकत होती है। जिसके घरवाले उसके साथ हैं, एक दिन जमाना उसके साथ होता है। घर वापिस लौटी डिंपी जैन का पूरी सोसाइटी की ओर से जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें फूलमाला और बुके देकर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आम जिंदगी कब खास हो जाती है। यह पता ही नहीं चल पाता है। उन्होंने बताया कि वह इससे पहले भी कई क्राउन जीत चुकी हैं लेकिन उन्हें यहीं नहीं रुकना है और आगे विश्व प्रतियोगिताओं में अपने देश का नाम ऊंचा करना है। श्रीमती जैन को बधाई देने वालों का दिन भर तांता लगा रहा। लोगों ने कहा कि डिंपी ने अपने क्षेत्र का नाम पूरे देश में मशहूर कर दिया है।

    Dimpy Jain Greater Faridabad Jaipur Mrs. India Universe organized in Jaipur won the competition ग्रेटर फरीदाबाद जयपुर डिंपी जैन मिसेज इंडिया यूनिवर्स
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.