Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » फिजिक्स वाला छात्रों को वितरित करेगा 50 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप

    फिजिक्स वाला छात्रों को वितरित करेगा 50 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप

    vishal rajputBy vishal rajput31/05/2022No Comments2 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । नई दिल्ली, 31 मई 2022: भारत के सबसे किफायती एड-टेक प्लेटफॉर्म पीडब्लू (फिजिक्सवाला) ने अपनी दूसरी वर्षगांठ पर 50 करोड़ की छात्रवृत्ति देने का ऐलान किया है। यह स्कॉलरशिप पीडब्लू ऐप में नामांकन करने वाले मौजूदा और नए छात्रों को प्रदान की जाएगी। पीडब्लू का उद्देश्य छात्रों को सस्ती और सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान करना है ताकि माता-पिता को शिक्षा का अतिरिक्त बोझ न उठाना पड़े। इसे ध्यान में रखते हुए पीडब्लू यह 50 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान करेगा।

    पीडब्लू (फिजिक्सवाला) के संस्थापक और सीईओ अलख पांडे ने कहा, “हमारा उद्देश्य पूरे भारत में छात्रों के लिए सस्ती और बेहतर शिक्षा मुहैया कराना है। पीडब्लू ऐप पर छात्रवृत्ति प्रदान करके हम आश्वस्त कर रहे हैं कि माता-पिता अपने बच्चों को बिना अतिरिक्त लागत के आसानी से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकते हैं। यह तो बस एक शुरुआत है, आने वाले भविष्य में इस तरह के और भी स्कॉलरशिप प्रोग्राम्स की घोषणा की जाएगी।”

    पीडब्लू स्कॉलरशिप ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों से आने वाले युवाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगी। जिनके पास उच्च गुणवत्ता वाली प्रशिक्षण की कमी है। इस छात्रवृत्ति के माध्यम से, पीडब्लू ऐप का उद्देश्य छात्रों को जेईई और एनईईटी जैसे राष्ट्रीय स्तर के आकलन के साथ-साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का आत्मविश्वास के साथ सामना करने में मदद करना है।

    अलख पांडे ने कहा, ” दूसरी वर्षगांठ पर, पीडब्लू ने 1000 रुपये का वॉलेट क्रेडिट दिया है। जो इस वर्ष के सत्र के पाठ्यक्रमों में छात्रवृत्ति के रूप में लागू होगा। इस अभियान में छात्रों को आगे बढ़कर अपने दोस्तों को छात्रवृत्ति लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि वे भारत के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों के साथ अध्ययन करने का अवसर न चूकें।“

    पीडब्लू बंगाली, मराठी, तमिल, तेलुगु, गुजराती, उड़िया, मलयालम और कन्नड़ सहित 9 स्थानीय भाषाओं में पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। साथ में, पीडब्लू का लक्ष्य 2025 तक 250 मिलियन से अधिक छात्रों को अपने साथ जोड़ना है। भारत में 20 ऑफलाइन हाईब्रिड स्कूल खोलकर सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच की खाई को पाटने का प्रयास किया जा रहा है। ऑफलाइन हाइब्रिड कक्षाओं में 7,000 से अधिक छात्र शिक्षा ले रहे हैं। प्लेस्टोर पर पीडब्लू ऐप के 50 लाख डाउनलोड भी हो चुके हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    रामायणी सम्मान 2026: BHU में 28 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

    08/08/2026

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ‘युगानुकूल मातृत्व’ विषय पर करेंगे संबोधन,

    24/07/2026

    किआ इंडिया को ऑटोमोटिव 2026 में ‘इंडिया’ज़ बेस्ट वर्कप्लेसेस के रूप में पहचान मिली

    13/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.